Seema Haider Video: सचिन के बस की नहीं, बच्चा पैदा करना... पाकिस्तानी बहू सीमा हैदर ने प्रेग्नेंसी के बाद दिया ये करार जवाब! पढ़ें खबर...

Seema Haider Video: सीमा हैदर और सचिन मीणा फिलहाल साथ है और अब कुछ ऐसा सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है। सभी जानते हैं कि सीमा हैदर ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। पता चला है कि सोशल मीडिया पर सीमा हैदर ने काफी पहले पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस दौरान पाकिस्तानियों ने कहा था कि, ''सचिन मीणा के बस की नहीं है कि वो बच्चे पैदा कर सके।'' इसी को लेकर सीमा हैदर का जवाब वायरल हो रहा है।
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में सीमा हैदर रिपोर्टर से बात कर रही हैं। इस दौरान मौके पर उनके वकील और मुंह बोले भाई भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में रिपोर्टर पूछता है, ''पाकिस्तानियों को कुछ कहना है?'' सीमा हैदर ने कहा, ''उनको कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनको मार पड़ गई अब।'' रिपोर्टर- ''वो कह रहे थे सचिन के बस की नहीं है बच्चे पैदा करना।'' सीमा हैदर ने जवाब दिया, ''अब है, और भी कर लेगा भेजो तो।'' वकील ने कहा- ''नहीं ऐसा नहीं है सचिन, ऐसा सचिन हमारा कैसे हो सकता है।'' सीमा ने कहा, ''अब सचिन का बच्चन होने वाला है, आकर जच्चा कर लो।'' ये वीडियो आग की तरह से वायरल हो रहा है। यहां देखिए वीडियो...
बता दें कि, सीमा हैदर ने प्रेग्नेंसी किट के साथ ऐलान किया था और सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। पुराने वीडियो में सचिन मीणा ने सीमा हैदर से खबर प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के बाद उनको कसकर गले लगा लिया था और टेस्ट किट को अपने सीने से लगा लिया। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Tags
-
Home
-
Menu
