Begin typing your search above and press return to search.

Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी जाएंगी जेल!, कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट किया जारी... जानिए क्या है मामला

Sapna Choudhary: डांसर सपना चौधरी जाएंगी जेल!, कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट किया जारी... जानिए क्या है मामला
X
By NPG News

मुंबई I हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपना के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसीजेएम कोर्ट ने आदेश में साफ कहा है कि सपना चौधरी को गिरफ्तार कर पेश किया जाए। इससे पहले सपना के खिलाफ 18 नवंबर 2021 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला...।

दरअसल, सपना चौधरी के खिलाफ 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना थाने में FIR दर्ज हुई थी। आयोजकों का कहना था कि सपना चौधरी ने डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करवा लिए उसके बाद कार्यक्रम में नहीं आईं और शो रद्द कर दिया था। आयोजकों ने सपना पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था। 13 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में सपना सहित अन्य कलाकारों का कार्यक्रम होना था। इसमें प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति से एक टिकट का 300 सौ रुपये लिया गया था। मामले में विवेचना के बाद जुनैद अहमद, इबाद अली, अमित पांडे व रत्नाकर त्रिपाठी के खिलाफ 20 जनवरी 2019 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी, जबकि सपना के खिलाफ 1 मार्च 2019 को आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस पर अदालत ने 26 जुलाई 2019 को संज्ञान लिया था। अब इस मामले में लखनऊ की कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इस मामलें में 30 अगस्त को कोर्ट में होगी सुनवाई।

Next Story