Begin typing your search above and press return to search.

Salman-Salim Khan News: सलमान खान के परिवार का अब जीना हुआ मुश्किल, पिता सलीम को लेकर सामने आई चौंका देने वाला खबर...

Salman-Salim Khan News: सलमान खान के परिवार का अब जीना हुआ मुश्किल, पिता सलीम को लेकर सामने आई चौंका देने वाला खबर...

Salman-Salim Khan News: सलमान खान के परिवार का अब जीना हुआ मुश्किल, पिता सलीम को लेकर सामने आई चौंका देने वाला खबर...
X
By Gopal Rao

Salman-Salim Khan News: मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद उनके पिता सलीम खान को भी धमकियां मिलना शुरू हो गई हैं। खबर है कि हाल ही में एक महिला ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी दी है। फिलहाल, खान परिवार की ओर से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं है कि बिश्नोई का नाम लेने वाली महिला कौन थी।

मीडिया खबर के अनुसार, बुधवार को जब सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, उस दौरान एक महिला ने उन्हें आकर धमकी दी है। खबर है कि महिला ने सलीम खान से कहा है कि सही से रहो वरना लॉरेंस को बता दूं क्या? फिलहाल, बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस लेकर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एक गिरफ्तारी की भी खबर है। खास बात है कि गैंगस्टर की तरफ से पहले भी सलमान पर हमले की धमकी दी जा चुकी है।

बता दें कि, घटना सुबह 8 बजकर 45 मिनट के आसपास हुई थी। उस दौरान बांद्रा वेस्ट के पास बैंडस्टैंड पर सलीम खान बेंच पर आराम कर रहे थे। तब एक अनजान स्कूटर पर एक बुर्का पहनी एक महिला और एक पुरुष उनके पास रुके और लॉरेंस के नाम से धमकी दी। इस घटना से घबराए सलीम खान ने गाड़ी आधा नंबर याद कर लिया था। अप्रैल में एक्टर के घर पर गोलीबारी भी हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को आरोपी बनाया है। जबकि, 6 की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। खास बात है कि मई में इनमें से एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थी। अप्रैल में घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने 2 दिनों के अंदर आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। सलमान भी पुलिस के सामने बयान दर्ज करा चुके हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story