Begin typing your search above and press return to search.

Salman Khan News: रणबीर की ये एक्ट्रेस के साथ 'सिकंदर' में धमाल मचाएंगी सलमान खान, 30 साल छोटी इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क

Salman Khan News: रणबीर की ये एक्ट्रेस के साथ 'सिकंदर' में धमाल मचाएंगी सलमान खान, 30 साल छोटी इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क

Salman Khan News: रणबीर की ये एक्ट्रेस के साथ सिकंदर में धमाल मचाएंगी सलमान खान, 30 साल छोटी इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क
X

Salman Khan, Rashmika Mandanna

By Gopal Rao

Salman Khan News: मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में सलमान खान के घर के बाहर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थीं। इसके बाद पुलिस ने बेहद कम समय में उन हमलावरों को पकड़ लिया। वहीं पुलिस अब भी इस मामले की जांच कर रही है। ईद के मौके पर बॉलीवुड के भाईजान ने फैंस को एक तोहफा दिया है। सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर जानकारी दी थी। इस बीच सलमान खान की आने वाली मूवी सिकंदर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी में रणबीर कपूर की इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

दरअसल, रणबीर कपूर की मूवी एनिमल हाल ही में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी में रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं। अब खबर ये है कि रश्मिका मंदाना, सलमान खान की मूवी सिकंदर में नजर आएंगी। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वो इस मूवी हिस्सा बनकर काफी अच्छा महसूस कर रही है।


बता दें कि, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में नजर आने वाली हैं। इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मालूम हो कि रश्मिका मंदाना को लोगों ने नेशनल क्रश का टैग दिया है। रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story