Begin typing your search above and press return to search.

Salman Khan: ईद पर सलमान ने फैंस को दिया तोहफा, बोले- अगली ईद पर सिकंदर से आकर मिलो, रिलीज किया पहला पोस्टर...

Salman Khan: ईद पर सलमान ने फैंस को दिया तोहफा, बोले- अगली ईद पर सिकंदर से आकर मिलो, रिलीज किया पहला पोस्टर...

Salman Khan: ईद पर सलमान ने फैंस को दिया तोहफा, बोले- अगली ईद पर सिकंदर से आकर मिलो, रिलीज किया पहला पोस्टर...
X
By Gopal Rao

Salman Khan: मुंबई। दिवाली हो या फिर ईद, सलमान खान के फैंस को इस दिन उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन, इस बार यानी की ईद 2024 के मौके पर ‘भाईजान’ की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिससे फैंस को लगा कि ये ईद खाली ही जाने वाली है। मगर, ‘भाईजान’ ने ऐसा नहीं होने दिया है। ईद के मौके पर एक्टर ने फैंस को ईदी के रूप में बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

दरअसल, फिल्म का टाइटल अनाउंस करते हुए सलमान खान ने लिखा- इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो, सभी को ईद मुबारक....। बता दें कि, सिकंदर फिल्म एक्शन से भरपूर होगी, इसमें इमोशंस के साथ पावरफुल सोशल मैसेज भी दिया जाएगा। मूवी सिकंदर से पहले भी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और सुपरस्टार सलमान खान ने साथ काम किया है। इनकी जोड़ी ने जुड़वा, मुझसे शादी करोगी, किक और कई अन्य ऐसी ही सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि किक के बाद दर्शकों को इनके साथ आने का बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो गया है। बात करें ए. आर. मुर्गदास की तो वो फिल्म गजनी, हॉलीडे: ए सोल्डर इस नेवर ऑफ ड्यूटी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

आपको ये बता दें कि, सलमान को काफी समय से सुपरहिट मूवी नहीं मिली है। सलमान की पिछली रिलीज टाइगर 3 थी। इसे पब्लिक का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। सिकंदर के अलावा उनकी किक 2, पठान वर्सेज टाइगर पाइपलाइन में हैं। फैंस को एक्टर की आने वाली फिल्मों से काफी उम्मीदे हैं। देखना होगा बॉक्स ऑफिस पर सलमान को ताबड़तोड़ कमाई कौन ही फिल्म करके देती है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story