Begin typing your search above and press return to search.

Salman Khan Bigg Boss 20 Host : फैंस के लिए बड़ी खबर 19वें सीज़न के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने खुद किया खुलासा, क्या होस्ट करेंगे बिग बॉस 20?

Salman Khan Bigg Boss 20 Host : सुपरस्टार सलमान खान और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का रिश्ता अब दर्शकों के लिए एक पहचान बन चुका है। दुनियाभर में मशहूर इस शो के हर सीज़न के अंत में फैंस के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या 'द होस्ट' अगले सीज़न में वापस आएंगे या नहीं

Salman Khan Bigg Boss 20 Host : फैंस के लिए बड़ी खबर 19वें सीज़न के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने खुद किया खुलासा, क्या होस्ट करेंगे बिग बॉस 20?
X

Salman Khan Bigg Boss 20 Host : फैंस के लिए बड़ी खबर 19वें सीज़न के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने खुद किया खुलासा, क्या होस्ट करेंगे बिग बॉस 20?

By Uma Verma

Salman Khan Bigg Boss 20 Host : मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का रिश्ता अब दर्शकों के लिए एक पहचान बन चुका है। दुनियाभर में मशहूर इस शो के हर सीज़न के अंत में फैंस के दिमाग में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या 'द होस्ट' अगले सीज़न में वापस आएंगे या नहीं। अब, बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के धमाकेदार ग्रैंड फिनाले में खुद सलमान खान ने इस सस्पेंस से पर्दा हटा दिया है, जिससे उनके चाहने वालों की खुशी दोगुनी हो गई है।

Salman Khan Bigg Boss 20 Host : गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना को विजेता घोषित किया गया। जैसे ही सलमान खान ने उनके नाम का एलान किया, पूरा वेन्यू तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साह से गूंज उठा। गौरव की जीत पर सभी साथी कंटेस्टेंट्स और मंच पर मौजूद हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी गौरव खन्ना को फैंस की तरफ से जमकर प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

सलमान खान ने किया अगले सीज़न का ऐलान

विनर गौरव खन्ना का नाम अनाउंस करने के बाद, सलमान खान ने दर्शकों से विदा लेते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसने सीधे तौर पर बिग बॉस 20 के लिए हरी झंडी दे दी है।

दर्शकों और कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए सलमान खान ने कहा, तो इस सीज़न के लिए बस इतना ही। शांत रहें और जो भी अपने जीवन में करना चाहते हैं, उसे करते रहें। लेकिन अपने माता-पिता को कष्ट न पहुंचाएं। भारत माता की जय। आप सभी से अगले सीजन में मिलते हैं। सीजन 20 में।

सलमान खान का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह बिग बॉस 20 को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिससे फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट

मेजबानी के साथ-साथ सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फैंस को बॉक्स ऑफिस पर उनके अगले धमाके का बेसब्री से इंतज़ार है।

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story