Begin typing your search above and press return to search.

Salman-Emraan Kissing Video: सलमान ने इमरान हाशमी को किया खुलेआम Lip Kiss, वीडियो हुआ जमकर वायरल...

Salman-Emraan Kissing Video: सलमान ने इमरान हाशमी को किया खुलेआम Lip Kiss, वीडियो हुआ जमकर वायरल...
X
By Gopal Rao

Salman-Emraan Kissing Video: मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। सलमान ने बीते दिन शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मौजूद रहे। फिल्म की स्टार कास्ट ने इस दौरान फिल्म को खूब प्यार देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा। वहीं, एक क्षण ऐसा भी था जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।

दरअसल, सलमान ने रोमांस किंग इमरान हाशमी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर एक्टर को विलेन की भूमिका में नहीं लिया जाता तो, वो फिल्म में कुछ किसिंग सीन जरूर करते। इसके बाद सलमान खान पीछे की ओर पलटे और ऐसा लगा मानो वो इमरान हाशमी को किस कर रहे हों। इवेंट का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया गया है। क्लिप में सलमान ग्रे टी-शर्ट और डेनिम में थे जबकि कैटरीना येलो कलर की घुटने तक लंबी ड्रेस में थीं। टाइगर 3 में रोमांस के बारे में सलमान ने कहा, ''कैटरीना है इस पिक्चर में तो थोड़ा रोमांस तो बनता ही है जोया और टाइगर का। देखिए वीडियो...

टाइगर 3 में मुख्य विलेन आतिश की भूमिका निभाने वाले इमरान हाशमी की ओर इशारा करते हुए सलमान कहते हैं कि इमरान का किरदार अगर आतिश का नहीं होता तो मैं आपको गारंटी देता हूं कि ये सब जरूर हुआ होता। इसके बाद सलमान पीछे मुड़ते हैं और ऐसा लगता है मानो वो इमरान हाशमी को किस कर रहे हों। ये सब देखकर दर्शक हंसने लगते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं कि मेरी आदत तो कभी रहेगी नहीं। लेकिन ऐसा लगा कि इनकी आदत छूटती जा रही है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story