Begin typing your search above and press return to search.

Salim Khan Health Update: अभी-अभी: सलमान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती, ऐसी है हालत

Salim Khan Health Update: अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Salim Khan Health Update
X

फोटो- इंटरनेट, एडिट, NPG.NEWS

By Chitrsen Sahu

Salim Khan Health Update: मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलमान खान के पिता की तबीयत किस कारण बिगड़ी है। इसको लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। वहीं फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहें हैं।

अस्पताल के बाहर नजर आए सलमान खान

बताया जा रहा है कि सलमान खान को मंगलवार सुबह लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया। सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो के वायरल होते ही फैंस उनके पिता सलीम खान की अच्छी सेहत के लिए दुआएं मांगते नजर आए। हालांकि सलीम खान रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं या फिर कोई और वजह है इसकी अभी तक कोई पुष्टी नहीं हुई है।

कौन है सलीम खान?

बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान (90) बॉलीवुड इंडस्ट्री के कोहिनूर माने जाते हैं। सलीम खान का जन्म 1935 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। एक्टिंग के बाद उन्होंने राइटर का रास्ता चुन लिया। सलीम खान ने जंजीर, शोले, डॉन और शान जैसी कई फिल्मी लिखी है।

बैटल ऑफ गनवान की शूटिंग में व्यस्त है सलमान

वहीं सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गनवान की शूटिंग में व्यस्त है। बता दें कि एक महीने पहले ही फिल्म बैटल ऑफ गनवान का टीजर रिलीज हुआ था। बताया जा रहा है कि फिल्म बैटल ऑफ गनवान 17 अप्रैल 2026 को देशभर के सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया द्वारा किया गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story