Begin typing your search above and press return to search.

सलमान की इस एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, सामने आईं दिल दहलाने वाली तस्वीरें...

सलमान की इस एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, सामने आईं दिल दहलाने वाली तस्वीरें...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड के सलमान खान और गोविंदा जैसे स्टार्स की एक्ट्रेस रह चुकीं रंभा कनाडा का कार का एक्सीडेंट हो गया है। घटना के वक्त उनकी गाड़ी में उनके बच्चे और नैनी भी मौजूद थीं। एक्ट्रेस की बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

एक्ट्रेस रंभा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार एक्सीडेंट की शॉकिंग खबर को फैंस संग साझा किया है। उन्होंने कार की तस्वीरें भी शेयर की हैं. फोटोज में आप देख सकते हैं कि रंभा की कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी है। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। एक्सीडेंट की दुखद खबर फैंस संग साझा करते हुए रंभा ने अपनी पोस्ट में लिखा- बच्चों को स्कूल से पिक करते हुए हमारी कार की एक दूसरी कार से टक्कर हो गई। मेरे साथ बच्चे और नैनी कार में थे, हम सभी सुरक्षित हैं। हमें हल्की चोटें आई हैं. लेकिन मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है। प्लीज हमारे लिए दुआ करें। आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं। देखिए तस्वीरें...

रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी था। उन्होंने दो दशक में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 90s के दौरान रंभा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक थीं। एक समय पर उन्होंने दिव्या भारती को भी कड़ी टक्कर दी थी। वो साल 2000 तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में छाई थीं। उनका जन्म 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश में एक तेलुगू फैमिली में हुआ था। रंभा ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने साउथ की कई बड़े सितारों संग काम किया। इसके बाद 1995 में हिंदी फिल्मों में काम करना शुरू किया। उनकी पहली हिंदी मूवी 'जल्लाद' थी। इसके बाद वो 'जंग', 'कहर', 'जुड़वा', 'बंधन' और 'जानी दुश्मन' सहित कई मूवीज में दिखाई दीं। उनकी आखिरी हिंदी मूवी 'दुकान' थी, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी।

Next Story