Begin typing your search above and press return to search.

Saif Ali Khan Surgery: सर्जरी के बाद कैसे है एक्टर सैफ अली खान? पत्नी करीना कपूर के साथ घर के बाहर आए नजर, देखिए वीडियो...

सर्जरी के बाद कैसे है एक्टर सैफ अली खान? पत्नी करीना कपूर के साथ घर के बाहर आए नजर, देखिए वीडियो...

Saif Ali Khan Surgery: सर्जरी के बाद कैसे है एक्टर सैफ अली खान? पत्नी करीना कपूर के साथ घर के बाहर आए नजर, देखिए वीडियो...
X
By Gopal Rao

Saif Ali Khan Surgery: मुंबई। बॉलीवुड की एक्टर सैफ अली खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को हैरान किया था। फैंस परेशान हो गए थे कि आखिर अचानक उनके चहेते एक्टर को क्या हुआ है। वे लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे थे।

दरअसल, सोमवार 22 जनवरी की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनके कंधे में तकलीफ बताई गई थी, जिसकी सर्जरी होनी थी। सैफ ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी ट्राईसेप यानी बांह की सर्जरी हुई है। शूटिंग करते हुए एक पुरानी चोट उन्हें तकलीफ दे रही थी। जिसकी वजह से ये सर्जरी करानी जरूरी हो गई थी। नहीं कराने पर तकलीफ और बढ़ सकती थी। सैफ बोले- ये चोट और सर्जरी उसका हिस्सा है जो मैं पहनता हूं या करता हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं इतने अमेजिंग सर्जिकल हाथों में था। मेरा ट्रीटमेंट बेहतरीन तरह से किया गया। सभी शुभचिंतको के प्यार और ध्यान का शुक्रिया। सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वो अपने घर के बाहर स्पॉट हुए। उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिया और अपना हालचाल भी बताया। उनके साथ करीना भी दिखीं। एक्टर नीले रंग की टी-शर्ट और जींस में दिखे। साथ ही उन्होंने सनग्लासेज भी लगाए हुए थे। एक्टर के हाथ को सहारे के साथ बांधा हुआ था। लेकिन बता दें सैफ कितने फिट हैं ये उनके चेहरे से झलक रहा था। वो अपने स्वैग वाले अंदाज में सभी से मिलते दिखे। देखिए वीडियो...

बता दें कि, करीना भी उनके साथ पोज करती दिखीं। करीना ने ब्लॉक चेक टीशर्ट के साथ ब्लैक जींस पेयर की थी। सनग्लासेज लगाए बेहद कूल लगीं। जाहिर है पति सैफ के ठीकठाक घर आने की खुशी उन्हें भी खूब होगी। वहीं अपने फेवरेट एक्टर को बिल्कुल स्वस्थ देख फैंस भी फूले नहीं समा रहे हैं। कमेंट कर उनके फिट रहने की दुआ कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा- आप हमेशा हेल्दी रहो, खुश रहो। आप हमारे फेवरेट हो। ये भी बताे दें सैफ को 15 साल पहले माइल्ड हार्ट अटैक आ चुका है। इसके बाद एक्टर बेहद सतर्क हो गए थे। उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन लिया था। सैफ ने अपनी आदतों में बदलाव करते हुए शराब-सिगरेट सब छोड़ दिया था। वो बिल्कुल हेल्दी लाइफ जीने लगे थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story