Begin typing your search above and press return to search.

sad News in Film Industry : इस महान कलाकार ने कह दिया अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, मिला था दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

sad News in Film Industry : इस महान कलाकार ने कह दिया अलविदा, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, मिला था दादासाहेब फाल्के पुरस्कार
X
By NPG News

K Vishwanath Death: एक्टर डयरेक्टर के विश्वनाथ का गुरुवार की रात को निधन हो गया।वो तेलुगू सिनेमा के महान कलाकार थे। के विश्वनाथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनको साल 2017 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राज्य नंदी पुरस्कार, 10 फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण और हिंदी में एक फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

बहुत सारे सम्मान मिले

के विश्वनाथ को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने रघुपति वेंकैया पुरस्कार और नागरिक सम्मान दिया था। के विश्वनाथ ने एक ऑडियोग्राफर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और 60 वर्षों में उन्होंने 53 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया।

उनकी पहली फिल्म 1965 में अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की 'गोवरम' थी। उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में शंकरभरणम, स्वाथिनुथ्यम, सागर संगमम और स्वयंकृषि शामिल हैं। साल 2010 में आई 'सुभाप्रदम' उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म थी। इसके साथ ही उन्होंने 'कालीसुंदरम रा', 'नरसिम्हा नायडू', 'टैगोर' और 'मिस्टर परफेक्ट' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी अभिनय किया।

उनको अपने कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

Next Story