Begin typing your search above and press return to search.

Sa Re Ga Ma Pa TV Show: 'सा रे गा मा पा' के जजों ने कार्तिक कुमार कृष्णमूर्ति के फैन को वित्तीय सहायता की पेशकश की...

Sa Re Ga Ma Pa TV Show: सा रे गा मा पा के जजों ने कार्तिक कुमार कृष्णमूर्ति के फैन को वित्तीय सहायता की पेशकश की...
X
By Gopal Rao

Sa Re Ga Ma Pa TV Show: मुंबई। 'सा रे गा मा पा' के जज अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और नीति मोहन ने प्रतियोगी कार्तिक कुमार कृष्णमूर्ति के 11 वर्षीय फैंस अथर्व, जो ऑटिस्टिक से पीड़ित है, की मदद की है और उसे वित्तीय सहायता की पेशकश की है।

चेन्नई के रहने वाले कार्तिक भी ऑटिस्टिक से पीड़ित हैं और उन्हें लोगों से बात करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सिंगिंग रियलिटी शो के अपकमिंग एपिसोड में मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। शो 'बेस्ट फुट फॉरवर्ड' स्पेशल एपिसोड का जश्न मना रहा है। परफॉर्मेंस के आधार पर, जज अपने टॉप 3 कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट करेंगे। इस स्पेशल एपिसोड में, कार्तिक के 'रुक जाना नहीं' पर परफॉर्म कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्तिक के परफॉर्में पर टिप्पणी करते हुए, हिमेश ने कहा, ''जब आपने मेरी ओजी कम्पोजिशन गाया, तो मुझे कहीं भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि आपको म्यूजिक चुनने में कोई चुनौती है। इससे साफ पता चलता है कि आप कितने मेहनती और सक्षम हैं। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि कार्तिक ने सिर्फ आधे घंटे में गाना सीखा और इसे रिकॉर्ड किया।'' कार्तिक को शो में उनके सबसे बड़े प्रशंसक, 11 वर्षीय अथर्व से मिलवाया गया, जो दिल्ली से आया था। उनकी मां ने स्टेज पर खुलासा किया कि कार्तिक की प्रेरणादायक यात्रा से प्रेरणा लेकर अथर्व भी म्यूजिक को अपना करियर बनाना चाहता है। अथर्व की कहानी सुनने के बाद अनु मलिक और नीति मोहन ने अथर्व को आर्थिक मदद करने की पेशकश की।

अनु ने साझा किया: "हमने अथर्व की कहानी सुनी है और कैसे उनकी मां ने उन्हें पालने के लिए संघर्ष किया है, इसलिए नीति और मैं जिस भी तरह से हो सके आपकी आर्थिक मदद करना चाहेंगे।'' अथर्व के बारे में बात करते हुए हिमेश ने कहा, ''ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसे आप हासिल नहीं कर सकते, और आपको उस पर विश्वास करना होगा। अथर्व वास्तव में म्यूजिक को अपने करियर के रूप में आगे बढ़ाने में रुचि रखते है, इसलिए मैं, यहां के सभी संगीतकारों के साथ, आपको संगीत प्रशिक्षण में मदद करूंगा।" यह शो ज़ी टीवी पर प्रसारित होता है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story