Begin typing your search above and press return to search.

Ruslaan BO Collection Day 4: Aayush Sharma की फिल्म 'रुसलान' की हालत हुई खस्ता, जानिए चौथे दिन कितनी रह गई कमाई

Ruslaan BO Collection Day 4: अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से हाल बेहाल है। रिलीज से पहले इस फिल्म का खूब प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे लग रहा था कि यह टिकट खिड़की पर तहलका मचा देगी।

Ruslaan BO Collection Day 4: Aayush Sharma की फिल्म रुसलान की हालत हुई खस्ता, जानिए चौथे दिन कितनी रह गई कमाई
X
By Ragib Asim

Ruslaan BO Collection Day 4: अभिनेता आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से हाल बेहाल है। रिलीज से पहले इस फिल्म का खूब प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे लग रहा था कि यह टिकट खिड़की पर तहलका मचा देगी। हालांकि, यह पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। फिल्म की दैनिक कमाई शुरुआत से लाखों में सिमटी हुई है। अब 'रुसलान' की कमाई के चौथे दिन का आंकड़े सामने आए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है।

'रुसलान' का कारोबार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'रुसलान' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 40 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2.55 करोड़ रपये हो गया है। 'रुसलान' ने 55 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखने को मिली और इसने 75 लाख रुपये कमाए। तीसरे दिन यह फिल्म 85 लाख रुपये कमाने में सफल रही।

आयुष के करियर की तीसरी फिल्म है 'रुसलान'

'रुसलान' का निर्देशन करण ललित बुटानी ने किया है। राधामोहन इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में आयुष की जोड़ी पहली बार सुश्री मिश्रा के साथ बनी है। जगपति बाबू, नवाब शाह और विद्या मालवदे भी इस फिल्म का अहम हिस्सा है। 'रुसलान' आयुष के करियर की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'लवयात्री' और 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story