Begin typing your search above and press return to search.

Ruchi Gujjar Controversy: मॉडल रुचि गुर्जर पर FIR, फिल्म डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

Ruchi Gujjar Viral Video: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) की मुश्किलें इन दिनों थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' (So Long Valley) के डायरेक्टर मान लाल सिंह ने अभिनेत्री रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। फिल्म डायरेक्टर ने सभी पर गाली-गलौज और फिल्म प्रदर्शन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मॉडल रुचि गुर्जर पर FIR, फिल्म डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, जानिए क्या है पूरा मामला
X
By Chitrsen Sahu

Ruchi Gujjar Viral Video: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) की मुश्किलें इन दिनों थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' (So Long Valley) के डायरेक्टर मान लाल सिंह ने अभिनेत्री रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। फिल्म डायरेक्टर ने सभी पर गाली-गलौज और फिल्म प्रदर्शन में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पढ़िए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला 25 जुलाई 2025 का है। शिकायतकर्ता मान लाल सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' (So Long Valley) 2023 से बन रही थी, जिसकी आधिकारिक रिलीज 25 जुलाई 2025 को होनी थी। लेकिन प्रीमीयर शो से पहले ही रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) चार महिलाओं और बॉडी गार्डस के साथ वहां पर आ पहुंची। मान लाल सिंह ने बताया कि उन्हें किसी तरह का इन्विटेश नहीं दिया गया था और वह बिना इजाजत के ही सिनेमा हॉल में आ पहुंची।

चप्पल से किया हमला

शिकायतकर्ता मान लाल सिंह के मुताबिक, भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) ने अंधेरी वेस्ट स्थित सिनेपोलिस सिनेमा हॉल में घुसते ही हंगामा शुरु कर दिया। रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) ने फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने की धमकी देते हुए मान लाल सिंह को अपशब्द कहते हुए उनसे पैसों की भी मांग की। इस दौरान जब वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उलटा रुचि के ही बॉडी गार्ड ने धक्का मुक्की शुरु कर दी। इतना ही नहीं इस दौरान रुचि (Ruchi Gujjar) ने चप्पल निकालकर मान लाल सिंह पर हमला कर दिया।

6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

इस पूरे घटनाक्रम के बाद फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' (So Long Valley) के डायरेक्टर मान लाल सिंह ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में भारतीय मॉडल और अभिनेत्री रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। पुलिस ने भी फिल्म डायरेक्टर की शिकायत पर अभिनेत्री रुचि गुर्जर सहित 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कौन है रुचि गुर्जर

बता दें कि रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) भारतीय मॉडल के साथ अभिनेत्री भी है। जिन्होंने साल 2023 में मिस हरियाणा का खिताब जीता था। इतना ही नहीं उन्होंने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा भी बिखेरा था। रुचि गुर्जर (Ruchi Gujjar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती है। उन्होंने 'जब तू मेरी ना रही', 'हेली में चोर' और 'एक लड़की' जैसे कई हिंदी और हरियाणवी म्यूजिक एल्बम बनाए हैं।





PM मोदी की तस्वीर वाला हार पहनकर हुई हाईलाइट

बता दें कि रुचि गुर्जर तब सोशल मीडिया पर छा गई, जब उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला हार पहना था। जी हां रुचि गुर्जर ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला हार पहना था, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story