Begin typing your search above and press return to search.

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 3: रिलीज के तीसरे दिन रॉकी और रानी ने की बम्पर कमाई, कमा लिए इतने करोड़

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 3: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म ने आते ही मार्किट पकड़ लिया है। फिल्म की ओपिनिंग कुछ खास नहीं थी, लेकिन लगता है कि वीकेंड पर फिल्म की किस्मत चमक गई है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 3: रिलीज के तीसरे दिन रॉकी और रानी ने की बम्पर कमाई, कमा लिए इतने करोड़
X
By Ragib Asim

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 3: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म ने आते ही मार्किट पकड़ लिया है। फिल्म की ओपिनिंग कुछ खास नहीं थी, लेकिन लगता है कि वीकेंड पर फिल्म की किस्मत चमक गई है। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलेता है। भले ही फिल्म का पहले दिन कम कमाई हुई हो, लेकिन दूसरे और तीसरे दिन फिल्म तगड़ा कलेक्शन कर रही है। बता दें कि दोनों की केमिस्ट्री इस फिल्म में धमाल मचा रही है। इससे पहले भी दोनों 'गली बॉय' में नजर आ चुके हैं। जिसके लिए दोनों की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके अलावा वे 'तखत', 'बैजू बावरा' में भी नजर आएंगे।

तीसरे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई

रॉकी और रानी के पहले दिन की कमाई के बारे में बताएं तो फिल्म ने पहले दिन फिल्म ने मात्र 11.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन का कलेक्शन 16.5 करोड़ रुपये रहा था। वहीं फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने रविवार को 19 करोड़ का बिजनेस किया है। यानी फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 46 करोड़ रुपये। माना जा रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते में 80 से 90 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म के ऊपर 160 करोड़ का खर्चा किया गया है। सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की फिल्म के अलावा हॉलीवुड सुपरस्टार्स की फिल्म Oppenheimer और Barbie भी लगी है जो फिल्म को टक्कर दे रही है।

बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पास कमाई का कम समय है क्योंकि अगस्त में आ रही है सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2)। इसी के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'OMG 2' भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र, अंजली आनंद, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, श्रद्धा आर्या,श्रीति झा, अनन्या पांडे, अर्जुन बिजलानी समेत काफी बड़ी स्टार कास्ट है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story