
मुम्बई 25 अक्टूबर 2021। फिल्म 'जाने तू या जाने ना' में जेनेलिया को अयाज खान ने चांटा मार दिया था। अब रितेश देशमुख में इसका बदला लिया हैl यह मजाकिया वीडियो अयाज खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैl रितेश देशमुख ने अदिति का बदला ले लिया है।
इस फिल्म में अयाज ने अदिति के प्रेमी सुशांत मोदी की भूमिका निभाई है, जो जय (इमरान खान) के साथ उसकी दोस्ती से बहुत जलता है और उसे पार्किंग में मारता है। अयाज ने हाल ही में एक वीडियो में अपनी नाराजगी का खुलासा किया कि कैसे लोग फिल्म में अदिति को थप्पड़ मारने के लिए आज तक उनकी बुराई करते रहते हैं।
नए वीडियो में रितेश, अदिति का बदला लेते दिख रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि रितेश, अयाज को पकड़ते हैं और मारने लगते हैं, फिर अयाज रोने लगते हैं. इसे कैप्शन देते हुए अयाज ने लिखा है, 'क्या ये नफरत कभी रुकेगी ??
रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने 2012 में शादी की हैl दोनों को दो बेटे हैंl दोनों कौन बनेगा करोड़पति 13 के हालिया सीजन में भी नजर आए थे। रितेश देशमुख जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाले हैl उन्होंने कई मराठी फिल्मों का निर्माण भी किया हैl
