Begin typing your search above and press return to search.

Rinku-Priya Dance Video: रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी, दोनों का ये वीडियो हुआ वायरल

सगाई समारोह के बीच से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Rinku-Priya Dance Video: रिंकू-प्रिया की रिंग सेरेमनी, दोनों का ये वीडियो हुआ वायरल
X
By Chitrsen Sahu

Rinku-Priya Dance Video: भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज दोनों एक नए रिशते के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को दोनों की सगाई लखनऊ के एक होटल में हुई। जिसमें कई दिग्गजों के साथ नामचीन लोग भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला ने इस समारोह की शोभा और भी बढ़ा दी। इसी के साथ ही आपको बता दे कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की डेट भी फाइनल हो गई है।

शादी की डेट फाइनल

बता दें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई रविवार 8 जून को हुई। लखनऊ के फाइव स्टार होटल 'द सेंट्रम' में सगाई समारोह का आयोजन किया गया। कई दिग्गजों के साथ ही नामचीन लोगों ने इस सगाई समारोह की शोभा बढ़ा दी। इसी के साथ ही अब दोनों की शादी की डेट भी फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों कि शादी इसी साल 18 नवंबर को तय की गई है।

रिंकू-प्रिया का वीडियो वायरल

सगाई समारोह के बीच से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पास खड़े अन्य महेमान दोनों के डांस को इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।



इतनी है रिंग्स की कीमत

जानकारी के अनुसार, प्रिया सरोज अपने परिवार के साथ शनिवार को ही लखनऊ पहुंच गई थीं, जबकि रिंकू सिंह शनिवार देर रात अपने परिवार के साथ होटल पहुंचे। प्रिया ने रिंकू के लिए कोलकाता से खास अंगूठी खरीदी, वहीं रिंकू ने भी मुंबई से प्रिया के लिए खूबसूरत अंगूठी मंगाई। दोनों अंगूठियों की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है।

Next Story