Begin typing your search above and press return to search.

Rhea Chakraborty: क्या लगा था, वापस नहीं आऊंगी...मैं डर जाऊंगी, सुशांत राजपूत केस के 3 साल बाद रिया चक्रवर्ती का कमबैक...अब इस शो में आएगी नजर...

रिया चक्रवर्ती
X

रिया चक्रवर्ती

By NPG News

Rhea Chakraborty : मुंबई I बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में चल रही हैं। बता दे कि, 2020 वो साल था जब बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत हमेशा के लिए अलविदा कह गए। एक्टर के परिवार ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया। रिया के खिलाफ मीडिया ट्रायल चला, ड्रग्स केस में वे जेल भी गईं। अब 3 साल बाद खबर आ रही है कि रिया चक्रवर्ती जल्द ही 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, मेकर्स ने इस शो का प्रोमो रिलीज किया है।

दरअसल, इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती कैमरे में देखकर कहती हैं, "आपको क्या लगा, मैं वापस नहीं आऊंगी.. डर जाऊंगी?" रिया चक्रवर्ती धाकड़ अंदाज में कहती हैं कि डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं ऑडिशन्स में। 'जलेबी' जैसी फिल्मों में बहुत क्यूट लड़की का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का यह कमबैक पूरी तरह अन एक्सपेक्टेड है। लेकिन रियलिटी टीवी शो में फैंस से उन्हें कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा यह देखना होगा।

मेकर्स ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- संभल कर रहना है या डर कर ? जो भी हो, इगनोर नहीं कर पाओगे। तैयार रहिए एमटीवी रोडीज के ऑडिशन्स के लिए। रिया चक्रवर्ती की शो में एंट्री को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- उसे क्या सोचकर लिया। मैं गौतम गुलाटी को शो में देख लेता लेकिन उसे नहीं। एक यूजर ने लिखा- एमटीवी वालों तुम पागल हो गए हो क्या?

Next Story