Begin typing your search above and press return to search.

कच्चा बादाम सिंगर अब नहीं बेचना चाहते मूंगफली, ऐसे कमा रहे हैं लाखों रुपये... जानिए क्या हुआ ऐसा

कच्चा बादाम सिंगर अब नहीं बेचना चाहते मूंगफली, ऐसे कमा रहे हैं लाखों रुपये... जानिए क्या हुआ ऐसा
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 फरवरी 2022 I कच्चा बादाम गाना गाकर मूंगफली बेचने वाले भुबन बड्याकर अब रॉकस्टार बन चुके हैं। उनका गाना लोगों के कानों में गूंज रहा है। बीते दिनों उन्होंने कोलकाता के एक नाइटक्लब में परफॉर्मेंस दी। तीन महीने पहले उन्हें अपना परिवार पालना मुश्किल पड़ रहा था। अब म्यूजिक कंपनी ने रॉयल्टी के रूप में उनको 1.5 लाख रुपये दिए हैं। उन्हें इतना प्यार और फेम मिल रहा है कि भुबन यकीन नहीं कर पा रहे। भुबन अब वापस मूंगफली नहीं बेचना चाहते और आर्टिस्ट बनकर ही रहना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पड़ोसी अब उन्हें मूंगफली बेचने से मना क्यों करते हैं। मालूम हो कि हाल ही में पेप्पी गीत बनाने वाले भुबन बादायकर को अपने वायरल गाने के लिए लंबे समय से देय आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ था। TOI की रिपोर्ट के अनुसार गोधुलिबेलिया म्यूजिक (Godhulibelia Music) ने भुबन के साथ 3 लाख का अनुबंध किया है। भुबन को यह लाभ तब मिला जब लोगों ने आलोचना करना शुरू कर दिया और पूछा कि बीरभूम के गरीब मूंगफली विक्रेता को सुपरहिट गाने के लिए उसकी योग्य रॉयल्टी क्यों नहीं मिल रही है।

गलियों में घूम-घूम कर मूंगफली बेचने से लेकर नाइट क्लब में गाना गाने तक, बीते कुछ दिनों में भुबन की जिंदगी ने नई करवट ली है। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा-मैं अब एक सेलिब्रिटी बन गया हूं। ऐसे में अगर सेलिब्रिटी के रूप में मुझे मूंगफली बेचना पड़े तो यह काफी शर्म की बात होगी। आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है जिसके चलते मैं आपका बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं एक कलाकार बने रहना चाहता हूं। भुबन कहते हैं, मेरे पड़ोसियों ने कहा है कि मुझे ज्यादा बाहर नहीं जाना चाहिए क्यूंकि मुझे कोई भी किडनैप कर सकता है। बता दें, 'कच्चा बादाम' गाना हिट होने के बाद भुबन एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं और लोग उनके साथ वीडियो बनाने के साथ तस्वीरें ले रहे हैं, इतना ही नहीं बंगाल पुलिस की तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'काचा बादाम' गाना बनाया। वे परिवार का पेट पालने के लिए रोज़ाना 3-4 किलो मूंगफली बेचकर 200-250 रुपये तक कमाते थे। 'कच्चा बादाम' के बाद भुबन बादायकर इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। कई सितारे कच्चे बादाम पर वीडियो भी बना चुके हैं।

Next Story