Begin typing your search above and press return to search.

Ravindra Mahajani Death: इस मशहूर एक्टर के पिता का मिला शव, 3 दिनों तक कमरे में पड़ा रहा लाश, अमिताभ और संजय दत्त के साथ कर चुके थे काम...

Ravindra Mahajani Death: इस मशहूर एक्टर के पिता का मिला शव, 3 दिनों तक कमरे में पड़ा रहा लाश, अमिताभ और संजय दत्त के साथ कर चुके थे काम...
X
By Gopal Rao

Ravindra Mahajani Death: मुंबई I टेलीविजन इंडस्ट्री का फेमस शो लापतागंज के एक्टर अरविंद कुमार के निधन के बाद अब इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर रवींद्र महाजनी का अचानक निधन हो गया है। रवींद्र 77 वर्ष के थे बताया जा रहा है कि एक्टर का शव पुणे के तलेगांव दाभाड़े के अंबी इलाके के उनके फ्लैट में मिला। पुलिस ने प्रारंभिक अनुमान जताया है कि उनकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई है।


जानकारी के मुताबिक, तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें पड़ोसियों से सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। इस फ्लैट में महाजनी अकेले रहते थे। हम मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महाजनी मृत मिले।’ उन्होंने कहा, ‘संदेह है कि महाजनी की मौत तीन दिन पहले हुई थी।’ अधिकारी के मुताबिक, महाजनी का मुंबई में एक फ्लैट है, लेकिन वह पिछले आठ महीने से तलेगांव दाभाडे में रह रहे थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महाजनी ने 1970 से 1980 के बीच कई मराठी फिल्मों में अभिनय किया। ‘मुंबाची फौजदार’, ‘जंग’ और ‘कलत नकलत’ को उनकी यादगार फिल्मों में शुमार किया जाता है।


रवींद्र महाजनी मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे। उन्हें मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहा जाता था। इसकी वजह विनोद खन्ना की तरह उनका लुक था। मराठी के अलावा रवींद्र ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया और बड़े-बड़े स्टार्स जैसे अमिताभ बच्चन और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर किया था। रवींद्र महाजनी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से की थी, जिसमें लीड रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया था और रवींद्र पुलिस बने थे। इसके बाद वह कई मराठी फिल्मों में देखे गए। उन्होंने संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन के साथ 'पानीपत' में भी काम किया है।


गश्मीर महाजनी छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। उन्हें 'इमली' से पॉपुलैरिटी मिली। वह 'झलक दिखला जा 10' में भी नजर आए। वह अपने पिता के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आखिरी बार गश्मीर को 'तेरे इश्क में घायल' सीरियल में देखा गया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज पर काम कर रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story