Begin typing your search above and press return to search.

Raveena Tandon-Karisma Kapoor Fight: आखिर कौन है वो एक्टर! रवीना और करिश्मा के लड़ाई की बनी वजह, सेट पर हो गई थी मारामारी...

Raveena Tandon-Karisma Kapoor Fight: आखिर कौन है वो एक्टर! रवीना और करिश्मा के लड़ाई की बनी वजह, सेट पर हो गई थी मारामारी...
X
By Gopal Rao

Raveena Tandon-Karisma Kapoor Fight : मुंबई I बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेताओं के बीच अक्सर ही खींचतान की बातें सामने आती रहती हैं। कई बार तो अभिनेता एक दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन जब ऐसी लड़ाई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच होती है तो उसका नजारा बेहद ही अलग होता है। वह एक दूसरे के बाल नोचने तक को तैयार हो जाती हैं। यहां तक की बात हाथापाई पर उतर आती है। आज हम आपको 90 के दशक की दो मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन और करिश्मा कपूर की एक ऐसा ही किस्सा बताने वाले हैं। जो एक समय में एक दूसरे की कट्टर दुश्मन हो गई थीं। दोनों के बीच आखिर ऐसा क्या हो गया चलिए आपको बताते हैं...

दरअसल, रवीना और करिश्मा की इस कैटफाइट का खुलासा मशहूर डांस कोरियोग्राफर फराह खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में किया था। कॉफी विद करण के वर्ष 2007 के एपिसोड के दौरान कोरियोग्राफर फराह खान ने करिश्मा और रवीना की कैटफाइट का खुलासा किया था। कोरियोग्राफर फराह खान ने बताया था कि रवीना और करिश्मा फिल्म आतिश फील द फायर के एक गाने के सिक्वेंस के दौरान मारपीट पर उतर आई थी। यह दोनों ही अभिनेत्रियां एक दूसरे को बालों की विग से पीट रही थी। इसके साथ ही फराह खान ने बताया कि इन दोनों का यह झगड़ा किसी एक एक्टर को पसंद करने की वजह से हुआ था। सूत्रों की माने तो वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन थे जो उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे और करिश्मा कपूर के करीब आ गए थे। झगड़े के बाद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू दिया था जहां पर उन्होंने करिश्मा कपूर का नाम लिए बिना कहा था कि करिश्मा कपूर ने उन्हें एक नहीं बल्कि 4 फिल्म से निकलवा दिया है। क्योंकि उनके फिल्म डायरेक्टर्स के साथ अच्छे रिलेशन हुआ करते थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story