Rashmika Mandanna News: रश्मिका मंदाना ने 'छावा' मे अपने हिस्से की शूटिंग की पूरी ,को स्टार विक्की कौशल और निर्देशक उतेकर को सराहा

Rashmika Mandanna News: मुंबई। रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए कहा कि उन्होंने मच अवेटेड फिल्म 'छावा' में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने फिल्म में अपने को स्टार विकी कौशल की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें वार्म एंड काइंड बताया। उन्होंने निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की तारीफ़ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में ऐसे यादगार दृश्य फिल्माएं हैं जिन्हें देख कर उनकी आंखें भर आईं।
महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' में विकी कौशल और रश्मिका मंदांना की जोड़ी पहली बार परदे पर आने वाली है। इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है, वहीं मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका में हैं। छावा में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद रश्मिका मंदाना ने को स्टार विक्की कौशल की जमकर तारीफ की। उन्होंने विकी कौशल को 'रत्न' बताया। साथ ही कहा कि वे बहुत ही गर्मजोशी से भरे और दयालु हैं। वहीं निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा "सर… मुझे आश्चर्य है कि एक आदमी इतने बड़े सेट को कैसे संभाल सकता है जहां कम से कम 1,500 लोग काम कर रहे हों..… वो भी इतने शांत तरीके से और संयम के साथ।... आपने मुझे येसुबाई के रूप में देखा...मेरे परफाॅर्मेंस को इस तरह बाहर लाए कि मैं उसे दुनिया को दिखाने के लिये एक्साइटेड हूं।... मेरी ही तरह यकीकन दुनिया भी इन कमाल के दृश्यों को देख आश्चर्यचकित होगी।
रश्मिका ने कहा "मेरी मां एक दिन सेट पर थीं और पहली बार मुझे कोई किरदार निभाते देख उनकी आंखों में आंसू आ गए... और यह मेरे लिए सबसे खास है... धन्यवाद! दिल की गहराई से।" विक्की कौशल ने रश्मिका मंदाना की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “रश्मिका मंदाना… पूरा सेट आपकी गर्मजोशी और एनर्जी को मिस कर रहा है। लोग यह नहीं जानते कि आपके बुरे दिनों में भी जो मुस्कान आपके चेहरे पर होती है, वह अधिकांश लोगों के सबसे अच्छे दिनों में होने वाली मुस्कान से बड़ी और बेहतर होती है। आप एक बहुत बड़ा इंस्पिरेशन हैं। हमारी येसुबाई होने के लिए धन्यवाद।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
