Begin typing your search above and press return to search.

Rashmika Mandanna News: मौत के मुंह का शिकार होते बाल-बाल बची रश्मिका मंदाना, क्या हुआ ऐसा, तस्वीर साझा कर लिखा- आज तो मेरी...

Rashmika Mandanna News: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ एक शॉकिंग हादसा होते होते रह गया। एक्ट्रेस बाल बाल बची हैं।जानिए आखिर बॉलीवुड की भाभी-1 के साथ क्या हुआ ऐसा...।

Rashmika Mandanna News: मौत के मुंह का शिकार होते बाल-बाल बची रश्मिका मंदाना, क्या हुआ ऐसा, तस्वीर साझा कर लिखा- आज तो मेरी...
X
By Gopal Rao

Rashmika Mandanna News: मुंबई। बॉलीवुड और टॉलीवूड की भाभी-1 यानीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका कुछ हादसा होते होते रह गया। जिसकी वजह से एक्ट्रेस की जान बाल बाल बची गई हैं। तो आइए जानतें है कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ ऐसा क्या होने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, रश्मिका मुंबई से हैदराबाद जा रही थीं। लेकिन बीच में ही फ्लाइट में कुछ खराबी आई। इसके बाद फ्लाइट की आपातकाल लैंडिंग कराकर उन्हें दूसरी फ्लाइट में सभी पैसेंजर्स के साथ हैदराबाद भेजा गया। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की और लिखा- 'सिर्फ आपकी जानकारी के लिए, इस तरह हम आज मौत से बच गए...' फोटो में रश्मिका रिलीफ के साथ स्माइल करती दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप पहना है, और आगे की ओर शेड्स लटकाया हुआ है। फ्लाइट में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी मौजूद थीं। दोनों ही फोटो में फ्लाइट के अंदर पोज करती दिखीं। वैसे तो रश्मिका सेफ हैं, लेकिन उनकी ये फोटो देख फैंस के बीच हलचल मच गई। हर कोई उनकी बेहतर सेहत की दुआ मांगता दिखा।

रश्मिका जिस विस्तारा फ्लाइट में मौजूद थीं, उसकी एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। एयरलाइन कंपनी के स्पोक्स पर्सन ने कहा- उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, 17 फरवरी 2024 को मुंबई से हैदराबाद तक चलने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK531 में एक तकनीकी खराबी का पता चला एहतियाती कदम उठाते हुए, स्टैंडर्ड ओपरेटिंग प्रोसिजर के तहत, पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और फ्लाइट को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पर सुरक्षित रूप से लैंड किया। फ्लाइट को फिर से उड़ान भरने के लिए पहले उस प्लेन की जरूरी जांच की गई। इस बीच, एक वैकल्पिक एयरक्राफ्ट की व्यवस्था की गई, जो हैदराबाद जाने के लिए कुछ ही देर बाद रवाना हो गया। कस्टमर्स को कोई तकलीफ ना हो, उन्हें समय पर खाना पानी मिल जाए, सभी असुविधा को कम करने के लिए सभी कोशिश किए गए। हमें अपने पैसेंजर्स को हुई हर असुविधा के लिए खेद है। विस्तारा में, हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। रश्मिका मंदाना हाल ही में रणबीर कपूर के साथ एनिमल फिल्म में दिखी थीं। फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में थे। फिल्म में रणबीर संग उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story