Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इन 6 राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए मेष से लेकर मीन राशियों का हाल...

मंगलवार राशिफल

मंगलवार राशिफल: इन 6 राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए मेष से लेकर मीन राशियों का हाल...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 10 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang10 January 2023-: आज का पंचांग- 10 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि-तृतीया 12:09 PM तक उसके बाद चतुर्थी

आज का नक्षत्र-अश्लेशा 09:01 AM तक उसके बाद मघा

आज का करण- बव और बालव

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-आयुष्मान

आज का वार-मंगलवार

चन्द्रमा- सिह राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मजा चखते रहें। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आपके लिए यह खूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज गणेश जी की पूजा करे और चंद्र को अर्ध्य दें अच्छा रहेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन आज भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।पारिवारिक,सामाजिक और काम के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आजीविका का संकट दूर होगा और आप धन का संचय करने में कामयाब होंगे। सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ से भरा रहेगा। लेकिन आकस्मिक धन लाभ से घर मे खुशी का माहौल रहेगा। दूसरों पर विश्वास ना करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- नारियल का गोला में प्रवाहित करेंगे तो सेहत लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जाएगा। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मजा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – तिल और गुड़ का दान करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। दफ़्तर में बेवजह टांग खींचने वाले आपको ग़ुस्सा दिला सकते हैं। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।जातक के सामने चुनौती से भरा रहेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री भी कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के दबाव से भरा दिन रहेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी तय होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। काम के क्षेत्र में जातक विस्तार की योजना बनाएंगे, जो लाभ देगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- आज का दिन गणेश चौथ का व्रत करेंगे तो अच्छआ रहेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों। अगर आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें। अगर आप आज वाकई फायदा चाहते हैं तो। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज चौथ का व्रत करें लाभ मिलेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज गणेश जी को तिल का लड्डू चढ़ायें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज रफ़्तार पकड़ लेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज गणेश चौथ का व्रत करें ला मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें बताी जा सकती हैं।किसी बड़ी और महत्वपूर्ण योजना में समय और पैसा निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतर परिणाम मिलने वाला है। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। लेकिन बाहर जाने से बचें। सेहत का अपना व अपने परिवार का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज सकट चौथ पर गणेश और चंद्र दर्शन करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज जातक बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है। खुद को एक बिन्दु से ज्यादा तनाव में न डालें, क्योंकि कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दखल न दिया जाए। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। जो अपने काम पर एकाग्र रहेंगे, उन्हें पुरस्कार और फायदा दोनों ही मिलेंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी बहुत तारीफ होगी।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- आज गणेश जी की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ दोनों आपस में खोए हुए। कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। दफ्तर का माहौल आज आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- चौथ का व्रत करें संतान सुख मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से धोखा मिल सकता है। दफ्तर में बेवजह टांग खींचने वाले आपको ग़ुस्सा दिला सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन प्यार के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी।अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।भाई-बंधुओं व परिवार से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। आजीविका का संकट समाप्त होगा। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ होगा। बाहर न जाएं आपकी सेहत के लिए अनुकूल समय नहीं है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- घर में तुलसी का पौधा लगाएं



Next Story