Begin typing your search above and press return to search.

Rapper Badshah News: कानूनी दायरे में फंसे रैपर बादशाह, इस बड़े मामलें में दर्ज हुआ नाम...पढ़े पूरी खबर....

Rapper Badshah News: कानूनी दायरे में फंसे रैपर बादशाह, इस बड़े मामलें में दर्ज हुआ नाम...पढ़े पूरी खबर....
X
By Gopal Rao

Rapper Badshah News: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रैपर अपनी आवाज और रैप से अपने फैंस की खूब तारीफें बटोरते हैं। अब हाल ही में, बादशाह की मुश्किलें बढ़ी हैं। रैपर का नाम ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी ऐप फेयरप्ले में आया है, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने बादशाह पर कार्रवाई की है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

मीडिया खबर के मुताबिक, फेयरप्ले ऐप महादेव ऐप से जुड़ा हुआ है। ये बेटिंग ऐप सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल का है। इस ऐप के पास आईपीएल को स्ट्रीम करने की परमिशन नहीं थी। लेकिन, इसने गैरकानूनी तरीके से आईपीएल को स्ट्रीम किया। इसलिए वायकॉम 18. जिसके पास आईपीएल के राइट्स थे, ने फेयरप्ले ऐप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वायकॉम 18 की शिकायत के बाद रैपर बादशाह को समन किया गया। क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर आईपीएल के समय फेयरप्ले ऐप का प्रचार किया था।

दरअसल, ये भी कहा जा रहा है कि वायकॉम 18 की शिकायत के बाद साइबर सेल ने डिजिटल पायरेसी का मामला दर्ज किया है। कहा जा रहा है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए साइबर सेल 40 अभिनेताओं को भी तलब कर सकती है। बता दें, फेयरप्ले ऐप और महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर ने इसी साल फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में धूमधाम से शादी की थी। कथित तौर पर उन्होंने अपनी शादी में रणबीर कपूर, कपिल शर्मा जैसे कई अभिनेताओं को बुलाया था।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story