Begin typing your search above and press return to search.

Ranveer Singh की आपबीती सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, किया था कास्टिंग काउच का सामना, जानिए पूरी बात

Ranveer Singh की आपबीती सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे, किया था कास्टिंग काउच का सामना, जानिए पूरी बात
X
By NPG News

NPG डेस्क

मुंबई I एक्टर रणवीर सिंह आज जाना-माना नाम हैं और उन्हें और उनकी फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। रणवीर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें अपने करियर के शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इस बात का खुलासा सालों बाद रणवीर सिंह ने किया है। उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों में एक दिवंगत प्रोड्यूसर ने उन्हें अपने घर पर बुलाया था और कहा था कि स्मार्ट नहीं सेक्सी बनो। इसी के साथ रणवीर ने बताया कि इस दौरान सिर्फ अपने मज़े के लिए प्रोड्यूसर ने अपने कुत्ते को उन पर छोड़ दिया था।

रणवीर सिंह को मिला सम्मान

बता दें कि हाल ही में रणवीर सिंह मार्राकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने मोरक्को पहुंचे थे। वहीं इस दौरान रणवीर सिंह को फिल्म फेस्टिवल में एटोइले द ओर अवॉर्ड (Étoile dor Award) से सम्मानित किया गया।

रणवीर सिंह के साथ कास्टिंग काउच

रणवीर सिंह ने कहा कि एक और बार उस प्रोड्यूसर ने उन्हें बुलाया था। दूसरी बार का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने फिल्म में काम देने की बात कह कर किसी और शख्स के ज़रिए एक अंधेरी सी जगह पर बुलाया। इसी के साथ रणवीर ने कहा, "उस आदमी ने मुझे अजीब सी जगह पर बुलाया और उन्होंने कहा कि तुम हार्ड वर्कर हो या स्मार्ट वर्कर? मैं खुद को स्मार्ट नहीं समझता तो मैंने कहा कि मैं हार्ड वर्कर हूं। इस पर उन्होंने कहा कि डार्लिंग स्मार्ट बनो, सेक्सी बनो।"

रणवीर सिंह ने कहा, "उस दौरान साढ़े तीन साल में मैंने वैसी सभी चीज़ों का एक्सपीरियंस किया। और मुझे लगता है कि ये वो पीरियड था, जिसने मुझे आज मिल रहे मौके की वैल्यू को समझाया है।"

बता दें कि काम के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह अपनी दो फिल्में, सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज़ के इंतज़ार में हैं।

Next Story