Begin typing your search above and press return to search.

रणवीर और दीपिका स्टेज पर किया क्रेजी डांस, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल... देखें वीडियो

रणवीर और दीपिका स्टेज पर किया क्रेजी डांस, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल... देखें वीडियो
X
By NPG News

मुबंई I बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनका एक मजेदार वीडियो देखना बनता है। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे थे। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि तब दीपिका और रणवीर की शादी नहीं हुई थी। यह उनकी शादी के एक महीने पहले का वीडियो हो। इवेंट में रणवीर से किसी ने डांस करने की रिक्वेस्ट की तो उन्होंने डांस तो किया पर इस शर्त पर कि दीपिका भी उनके साथ डांस करेंगी।

इवेंट में उनसे किसी ने डांस करने की रिक्वेस्ट की तो रणवीर बोले कि वह डांस कर देंगे अगर दीपिका उनका साथ दें। इसके बाद रणवीर ने स्टेज पर 'खलीबली' पर डांस किया और दीपिका ने उनके स्टेप्स फॉलो किए। दीपिका ने साड़ी पहनी थी और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रणवीर और दीपिका रीसेंटली यूएस के एक इवेंट में थे। यहां उन्होंने अपने बच्चों को लेकर एक ऐसा स्टेटमेंट दिया जो काफी वायरल है। रणवीर ने बताया कि उन्होंने कोंकणी भाषा सीख ली है। इस पर दीपिका ने बताया कि उन्होंने कोंकणी इसलिए सीखी है कि मैं इस भाषा में अपने बच्चों को इनके खिलाफ भड़का न दूं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो रणवीर सिंह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट हैं। देखें ये वीडियो...


Next Story