Begin typing your search above and press return to search.

Ranveer Deepfake: रणवीर सिंह के फर्जी VIDEO मामले में सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए चौंकाने वाला ये खुलासा...

Ranveer Deepfake: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इस क्लिप में अभिनेता को एक राजनीतिक दल पर टिप्पणी करते देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ। अब इस मामले में को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तो आइए जानते है...

Ranveer Deepfake: रणवीर सिंह के फर्जी VIDEO मामले में सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए चौंकाने वाला ये खुलासा...
X
By Gopal Rao

Ranveer Deepfake: मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे AI की तकनील डीपफेक की मदद से छेड़छाड़ कर दी गई थी। अब इस मामले में रणवीर सिंह ने सख्त एक्शन लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। तो आइए जानते है आखिर क्या है इस वीडियो का पूरा मामला...

दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को एक X यूजर के खिलाफ कथित तौर पर एक 'डीपफेक' या हेरफेर किया गया वीडियो अपलोड करने के लिए एफआईआर दर्ज की। इस डीपफेक वीडियो में रणवीर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते नजर आए थे और पीएम मोदी की आलोचना करते हुए। रणवीर के पिता ने एक्स यूजर के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। रणवीर सिंह के उस वीडियो से छेड़छाड़ हुई, जिसमें वो काशी में एक इंटरव्यू दे रहे थे। एक्टर के पिता ने शिकायत में कहा, 'रणवीर सिंह ने कभी ऐसा नहीं कहा और उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।' अधिकारी ने बताया कि FIR भारतीय दंड संहिता की धारा 417 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धाराओं सहित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। मामले की जांच जारी है।

क्या बोले डीपफेक वीडियो में एक्टर:- वायरल वीडियो में रणवीर सिंह कहते नजर आ रहे हैं। "मोदी जी का उद्देश्य यही था कि वो सेलिब्रेट करें हमारी दुखी हुई जीवन और डर को, हमारी बेरोजगारी को, हमारी महंगाई को। क्योंकि भारतवर्ष अब अन्यायकाल की तरफ ऐसे बढ़ रहे हैं। इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो।" इसके बाद कांग्रेस के कैंपेनिंग की टैगलाइन जोड़ी गई है, 'जिन्हें देश की फिक्र है वह न्याय के लिए वोट देगा। वोट फॉर न्याय, वोट फॉर कांग्रेस।'

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story