Rani Chatterjee Video: गर्मी चूल्हे के पास बैठकर रानी चटर्जी ने बनाई गोल-गोल रोटियां, लेकिन हो गया लेने का देना...देखिए...

Rani Chatterjee Video: मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम है और वो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस बीते काफी सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और खूब पैसा भी कमाया है। रानी बहुत लग्जरी लाइफ जीती हैं लेकिन विलेज लाइफ को खूब पसंद करती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में चूल्हे पर खाना बनाते हुए देखा गया, एक्ट्रेस ने चूल्हे पर बैठकर गर्मी में गोल-गोल रोटियां बनाई लेकिन इसके साथ ही रानी का बड़ा नुकसान हो गया, वो क्या है, हम आपको बताते हैं...
दरअसल, रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर छोटी से छोटी चीज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं और फैंस को भी एक्ट्रेस के हर पोस्ट को खूब प्यार लुटाते हैं। अब रानी ने सोशल मीडिया पर बहुत प्यारी सी वीडियो शेयर की है,जिसे देखकर फैंस को उनके गांव वाले दिन याद आ गए हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो चूल्हे पर बैठकर रोटियां बना रही हैं। एक्ट्रेस एकदम गोल-गोल रोटियां बना रही है लेकिन एक्ट्रेस की रोटी फूलने की बजाय जल जाती है। ये बात रानी के फैंस ने भी नोटिस कर ली है और वो इसे लेकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। देखिए वीडियो...
बता दें कि, एक यूजर ने लिखा- दीदी आपकी रोटी नहीं फूल रही है। एक दूसरे ने लिखा- देसी खाना खाने का अलग ही मजा है। एक अन्य ने लिखा- दीदी आपकी रोटी बहुत मस्त बन गई है…मुझे भी खाना है 1 रोटी मिलेगी क्या। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। वहीं रानी ने वीडियो को पोस्ट कर लिखा- “सेट की कुछ चीजें बहुत अच्छी लगती हैं असल जीवन में अपनी नानी दादी अपनी मम्मी को चूल्हे पर खाना बनाते हुए देखती थीं दीदी नंबर 1 के सेट पर ये करने का मौका मिला.. गाओ के जीवन की भी अपनी एक बहुत प्यारी खुबसूरती है… और नोट किया मुझे रोटियां बनानी आती है”

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
