रानी चटर्जी ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, कहा वो सच जो किसी को नहीं पता... जानें

मुंबई 14 मई 2022 I भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री अपने नए रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। रानी का नाम राघव नय्यर के साथ जोड़ा जा रहा था। अब रानी ने अपने और राघव के रिश्ते को को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
कुछ वक्त से रानी चटर्जी के अफेयर की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म है. इन सारी खबरों के बीच अब रानी चटर्जी ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है. रिश्ते को लेकर रानी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखती हैं, गूगल पर मेरे अफेयर की न्यूज ट्रेंड कर रही है. मैं क्लीयर कर दूं कि मैं सिंगल हूं मित्रों. रानी की इस पोस्ट से साफ है कि वो किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं. राघव के बर्थडे पर रानी चटर्जी ने पोस्ट में जो लिखा. उसके बाद उस पर राघव ने भी जवाब देते हुए रानी को स्पेशल बताया था.
इन दोनों ही स्टार्स की फोटोज इनके खास रिश्ते की कहानी बयां कर रही थी. राघव के साथ नाम जुड़ने से पहले रानी चटर्जी मनदीप बामरा के साथ रिश्ते में थीं. दोनों ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद शादी की अनाउंसमेंट तक हो गई थी. हैरानी उस वक्त हुई जब रानी चटर्जी ने एक दिन अचानक अपने चार साल का रिश्ता टूटने की न्यूज शेयर की. ब्रेकअप पर रानी का कहना था कि वो और मनदीप काफी समय से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे. पर इस दौरान दोनों की बातें नहीं हो पा रहीं थीं. बस फिर क्या था. बिखरे रिश्तों में उलझने के बजाये. मनदीप और रानी चटर्जी ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि, एक्ट्रेस के इस फैसले से उनके पेरेंट्स काफी नाराज हुए थे.
Tags
- रानी चटर्जी
- भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी
- रानी चटर्जी ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
- कहा वो सच जो किसी को नहीं पता
- रानी चटर्जी की अफेयर खबर
- रानी चटर्जी की रिलेशनशिप
- Rani Chatterjee
- Bhojpuri actress Rani Chatterjee
- Rani Chatterjee broke silence on the affair
- said the truth that no one knows
- Rani Chatterjee's affair news
- Rani Chatterjee's relationship
-
Home
-
Menu

