Begin typing your search above and press return to search.

Rani Chatterjee Bhojpuri Gaana: रानी चटर्जी का भोजपुरी गाना 'लहंगा के गीजर' फिर से मचा रहा है बवाल!

Rani Chatterjee Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की दमदार अदाकारा और बिंदास डांसर रानी चटर्जी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके आइटम डांस नंबर्स हमेशा से फैंस के बीच हिट रहे हैं।

X
By Ragib Asim

Rani Chatterjee Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की दमदार अदाकारा और बिंदास डांसर रानी चटर्जी ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया है। उनके आइटम डांस नंबर्स हमेशा से फैंस के बीच हिट रहे हैं। 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'रानी दिलबरजानी' का गाना 'लहंगा के गीजर' आज भी लोगों के बीच उतना ही लोकप्रिय है।

बाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'रानी दिलबरजानी' को रानी चटर्जी ने अपने दम पर सुपरहिट बना दिया था। फिल्म में रानी के साथ कुणाल सिंह, पाखी हेगड़े, शुभी शर्मा, सीमा सिंह और विराज भट्ट भी नजर आए, लेकिन रानी का जादू सबसे अलग था।


'लहंगा के गीजर' का जलवा

'टी सीरीज हमार भोजपुरी' चैनल ने 2017 में 'लहंगा के गीजर' का फुल वीडियो रिलीज किया था। गाने में रानी पहले लाल ड्रेस में और बाद में नीली ड्रेस में नजर आती हैं। गाने के बोल भी काफी दिलचस्प हैं। रानी चटर्जी इस गाने में गर्मी से परेशान नजर आती हैं, लेकिन यहां गर्मी का मतलब मौसम से नहीं, बल्कि उम्र के बढ़ते प्रभाव से है। गाने में रानी कहती हैं, "होके देह गरम धीप गईल बा... जबसे लहंगा के गीजर हमर हीट भईल बा।"

इंदु सोनाली और श्याम देहाती की दिलकश आवाज

इस गाने को इंदु सोनाली और श्याम देहाती ने अपनी दिलकश आवाज में गाया है। गाने के बोल और म्यूजिक डायरेक्शन दोनों श्याम देहाती ने ही किया है। रानी चटर्जी के इस धमाकेदार डांस नंबर ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर हैं। 'लहंगा के गीजर' गाना फैंस के दिलों पर राज करता रहेगा।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story