Begin typing your search above and press return to search.

Ranbir Kapoor News: रणबीर कपूर ने बोला ‘जय माता दी’... थाने में शिकायत हुई दर्ज, जानिए क्या है मामला

Ranbir Kapoor News: रणबीर कपूर ने बोला ‘जय माता दी’... थाने में शिकायत हुई दर्ज, जानिए क्या है मामला
X
By Gopal Rao

Ranbir Kapoor News: मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'एनिमल' की सफलता को भुना रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता बीते दिन परिवार संग क्रिसमस सेलिब्रेट करते नजर आए। इस अवसर पर रालिया ने मिलकर अपनी बेटी राहा का चेहरा पहली बार दिखाया। राहा की तस्वीरें सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं, रणबीर कपूर भी अपने एक क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो को लेकर चर्चाओं का विषय बन गए हैं। इस वीडियो में अभिनेता की एक हरकत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। साथ ही अब रणबीर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है।

क्या है मामला:- एडवोकेट ने इसी वायरल वीडियो के आधार पर कहा है कि जिस तरह से रणबीर शराब डले केक को आग लगा रहे हैं और 'जय माता दी' बोल रहे हैं, इससे कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में एडवोकेट ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन, मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एडवोकेट ने मांग की है कि एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो जो कि सेक्शन 295ए (जानबूझकर किसी क्लास की रिलीजियस फीलिंग्स का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना), 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए जानबूझकर किसी शब्द का इस्तेमाल करना), 500 (मानहानि) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के अंतरगत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। हालांकि अबतक इसपर कोई अपडेट नहीं आया है और न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। देखिए वीडियो...

बता दें कि कपूर खानदान ने हर साल क्रिसमस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का फेस रिवील किया। मीडिया से उन्हें रूबरू कराया। राहा हाल ही में एक साल की हुई हैं। पर तब भी दोनों ने इनका फेस रिवील नहीं किया था। क्रिसमस और नए साल के मौके पर इन्होंने ऐसा किया। फैन्स राहा की क्यूटनेस पर फिदा हुए। हर किसी ने उनकी ब्लू आइज की तारीफ की पर रणबीर कपूर रडार पर आ गए। फैन्स एक्टर की हर हरकत से काफी अपसेट हैं। उनका कहना है कि इस तरह से सेलिब्रेशन करो, लेकिन 'जय माता दी' बोलना गलत है। कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हालांकि, रणबीर की ओर से अबतक इसपर न तो कोई बयान आया है और न ही उन्होंने माफी मांगी है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story