Begin typing your search above and press return to search.

रणबीर कपूर की आलिया नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस होती वाइफ! लेकिन हो गया ये बड़ा हादसा, जानकर लगेगा Shock...

रणबीर कपूर की आलिया नहीं बल्कि ये एक्ट्रेस होती वाइफ! लेकिन हो गया ये बड़ा हादसा, जानकर लगेगा Shock...
X
By Gopal Rao

मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने इंडस्ट्री ने अपना नाम बहुत की जल्दी हासिल कर ली थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ़ तीन फिल्मों में ही काम किया और वहीं से एक अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली थी। लेकिन कौन जानता था कि किस्मत उनका साथ नहीं देगी।


दरअसल, एक्ट्रेस है न्यूयॉर्क में जन्मी और लंदन में उनकी परवरिश हुई। जिसके बाद में एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर को सफल बनाने के लिए मुंबई में शिफ्ट होना सही समझा। उनका असली नाम भी नफीसा रिज़वी खान था। लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया तो उन्होंने अपना नाम जिया खान रख दिया था। एक्ट्रेस जिया खान के प्रोजेक्ट्स के बारे में अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने तीन फिल्में तो की। जो कि उन्होंने एक फिल्म निशब्द थी जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ में वह नजर आई थी। जिसके बाद में गजनी फिल्म में वह आमिर खान के साथ में देखी गई थी। जिया खान को हाउसफुल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ में देखा गया था। लेकिन इन फिल्मों के बाद में एक्ट्रेस को रणबीर कपूर के साथ में देखा जाने वाला था। जी हां, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ जिया खान की चौथी फिल्म आने वाली थी जिसका नाम 'आप का साया' रखा गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार जिया खान को निभाना था। लेकिन यह फिल्म पूरी हो ही नहीं पाई थी। इससे पहले ही जिया खान ने इस दुनिया को अलविदा कहकर हर किसी की आंखों को नम कर गई थी। एक्ट्रेस ने 3 जून 2013 को रात के तकरीबन 11:00 से 11:30 बजे के वक्त में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और हर किसी को हैरान कर दिया था। आपकों ये भी बात जानकर हैरानी होगी, अभिनेत्री जिया खान ने अपने ही घर पर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story