Ram Laddu Recipe: मीठे नहीं,चटपटे होते हैं दिल्ली के फेमस राम लड्डू, सर्दियों में दिल्ली स्टाइल में घर में बनाइए राम लड्डू और मज़े लीजिए....

Ram Laddu Recipe: राम लड्डू दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड है। इसके नाम में 'लड्डू' शब्द जुड़ा हुआ है पर यह मीठा न होकर नमकीन नाश्ता है जिसका स्वाद जितना खास है उतना ही अनोखा इसका प्रेज़ेंटेशन भी है। दाल के मिश्रण से बने राम लड्डुओं (पकौड़ौं) को कद्दूकस की हुई मूली और हरी व मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है। सर्दियों में मूली आ रही है। आप बिल्कुल दिल्ली स्टाइल में इसे घर पर बनाइए और इस खास स्ट्रीट फूड का परिवार के साथ आनंद उठाइए।
राम लड्डू बनाने के लिए हमें चाहिए
- मूंग दाल - 1/2 कप
- चना दाल-1/4 कप
- उड़द दाल - 2 टेबल स्पून
- अदरख - 1 इंच
- हरी मिर्च-
- जीरा- ½ टी स्पून
- हींग - 1 पिंच
- नमक - स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
- हरी चटनी के लिए सामग्री
- हरा धनिया - 1/2 कप
- पुदीना - 1/2 कप
- हरी मिर्च - 2
- लहसुन - 1 कली
- काला नमक - 1/4 टी स्पून
- अमचूर पाउडर-1/2 टी स्पून
- नींबू - 1
- अन्य सामग्री
- इमली की चटनी - 1/2 कप
- मूली - 1 छोटी
- धनिया पत्ती
- चाट मसाला
- काला नमक
राम लड्डू ऐसे बनाएं
1. दोनों दालों को कम से कम 3-4 बार अच्छे से धो लें और 4-5 घंटे के लिए या ओवरनाइट भिगो दें। राम लड्डू की शेष सामग्री के साथ मिक्सी में दरदरा पीस लें।
2. अब चटनी की सारी सामग्री को भी थोड़े से पानी के साथ दरदरा पीस लें। आपकी चटनी तैयार है।
3. अब मूली को कीस लें। एक कटोरी मूली में दो चम्मच बारीक कटा हरा धनिया मिक्स कर साइड में तैयार रखें।
4. अब दाल के बैटर को फेंटें। इसे अच्छी तरह फेंटना आवश्यक है। तभी राम लड्डू साॅफ्ट बनेंगे। इसमें आपको 3 से 4 मिनट लगेंगे।
5. अब एक कड़ाही में पर्याप्त तेल लें। इसे अच्छी तरह गर्म करें। अब दाल के बैटर के छोटे - छोटे हिस्से हाथ से या चम्मच से तेल में छोड़ते जाएं। मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा-करारा होने तक उलट-पलट कर डीप फ्राई करें। इसी तरह सारे राम लड्डू तल कर तैयार कर लें। अगर आपको एकदम साॅफ्ट राम लड्डू खाने का मन हो तो इन्हें दस मिनट के लिए पानी में डुबोकर रखें और निचोड़ कर प्लेटिंग करें।
6. अब बारी है प्रेजेंटेशन की। एक प्लेट में चार-पांच राम लड्डू रखें। उनके ऊपर हरी चटनी डालें। चाॅइस के हिसाब से मीठी इमली की चटनी भी डालें। उसके ऊपर मूली और धनिया पत्ती का तैयार मिश्रण डालें।थोड़ा - थोड़ा चाट मसाला और काला नमक छिड़कें। आखिर में ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ें और गर्म परोसें।

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।
-
Home
-
Menu
