Begin typing your search above and press return to search.

रकुल प्रीत सिंह का सेक्स पर बड़ा दावा: बोलीं 13-14 साल के बच्चों को होनी चाहिए सेक्स की जानकारी...जानिए एक्ट्रेस ने क्यों कहा ऐसा...

रकुल प्रीत सिंह का सेक्स पर बड़ा दावा: बोलीं 13-14 साल के बच्चों को होनी चाहिए सेक्स की जानकारी...जानिए एक्ट्रेस ने क्यों कहा ऐसा...
X
By NPG News

मुंबई I बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 'डॉक्टर जी' में देखा गया था, रकुल जल्द ही 'छतरीवाली' में नजर आने वाली हैं। दोनों ही फिल्में महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ को लेकर है। एक पोर्टल से बातचीत के दौरान रकुल प्रीत ने स्कूलों में यौन शिक्षा के महत्व के बारे में बात की और कहा कि हम कहीं न कहीं यौन शिक्षा के महत्व को समझते हैं लेकिन इसे नजर अंदाज करते हैं।

दरअसल, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म 'छतरीवाली' का ट्रेलर कहता है कि यह जरूरी है और इसलिए यह किताबों और सिलेबस का हिस्सा है। एक्ट्रेस ने कहा,"जैसे-जैसे मैं बड़ी होती गई, मैं सोचती रही कि सेक्स एजुकेशन समय की जरूरत है और यह महत्वपूर्ण भी है। सेक्स एजुकेशन आपको प्राकृतिक मानव प्रगति को समझने में मदद करती है। हम इससे नहीं भाग सकते।" उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि मैं उस वक्त 9वीं क्लास में थी। मजे की बात यह है कि हम सभी इस पर हंस रहे थे। हम लोग शर्मा रहे थे। हम लोग इसके बारे में कोई सवाल नहीं करना चाहते थे। हम लोग इंतजार करते थे कि कब क्लास खत्म हो रकुल प्रीत सिंह ने सेक्स एजुकेशन के लिए सही उम्र के बारे में भी बात की, उन्होंने कहा कि लोगों को शिक्षित करने की सही उम्र क्या है? ये सही उम्र नहीं है। जब उनके दिमाग में इसको लेकर गलतफहमियां हो एक बच्चा 13-14 साल की उम्र मे युवावस्था में होता है और वही सही समय है कि उसको सेक्स एजुकेशन के बारे में जानना जरूरी है। उस वक्त उनको शिक्षित करने का सही समय है। अगर उनको जानकारी होगी तो वो गलत कदम नहीं उठाएंगे। यहां देखिए फिल्म छतरीवाली का ट्रेलर...

बता दे कि, इस महीने की शुरुआत में फिल्म छतरीवाली का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस फिल्म से एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को बहुत ही उम्मीद है। उन्होंने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत रंग लाएगी। आज के पितृसत्तात्मक समाज में हर घर में एक सान्या की जरूरत है, जो बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़े। आपको बता दें कि सान्या इस फिल्म की किरदार का नाम है। इस फिल्म में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक लड़की सान्या की भूमिका निभाई है। जो कंडोम फैक्ट्री में क्वालिटी कंट्रोल प्रमुख है। उनके अपोजिट सुमित व्यास हैं। तेजस प्रभा विजय फिल्म के डायरेक्टर हैं और रॉनी स्क्रूवाला ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। छतरीवाली फिल्म 20 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होगी।

Next Story