Begin typing your search above and press return to search.

Rakhi Sawant Hospital Admit: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन को ये क्या हुआ, रातों-रात राखी को अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती...

Rakhi Sawant Hospital Admit: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की हालत अचानक ही बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत को हार्ट की गंभीर समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

Rakhi Sawant Hospital Admit: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन को ये क्या हुआ, रातों-रात राखी को अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती...
X
By Gopal Rao

Rakhi Sawant Hospital Admit: मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी हरकतों से लोगों को हंसाने का काम करती हैं। राखी हर बार कुछ ऐसा कर देती हैं, जिस वजह से वह लोगों के बीच खुद ब खुद चर्चा का हिस्सा बन जाती हैं। कुछ लोग राखी सावंत को ट्रोल करते हैं, लेकिन कुछ एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी करते हैं। वहीं, अब राखी सावंत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। राखी सावंत की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है और इसी वजह से एक्ट्रेस को रातों-रात अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। एक्ट्रेस इमजेंसी वार्ड में भर्ती हैं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, राखी सावंत की इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि उन्हें होश नहीं है या फिर वो गहरी नींद में हैं। तस्वीरों में नर्स उनका बीपी टेस्ट करती दिख रही हैं। पीछे एक बड़ी ईसीजी मशीन भी लगी हुई है। फिलहाल डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें दिल में गंभीर समस्या है। अब एक्ट्रेस को क्या मर्ज हुआ है इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। राखी सावंत इससे पहले भी कई बार भर्ती हो चुकी हैं। कुछ वक्त पहले भी उन्होंने बताया था कि उनके पेट में एक गांठ थी जिसका ऑप्रेशन किया गया था। ये ऑपरेशन 4 घंटे तक चला। ये गांठ ठीक यूट्रस के ऊपर ही थी। इसकी वजह से राखी सावंत को काफी दर्द से जूझना पड़ा था। देखिए तस्वीरें...

बता दें, लंबे वक्त तक दुबई में रहने के बाद राखी सावंत मुंबाई वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि लंबे वक्त तक वो दुबई में अपनी नौकरी के चलते रहती हैं। वो टिकटॉक पर वहां वीडियो बनाती हैं। वैसे राखी सावंत अपने विवादित बयानों से भूचाल लाने के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों उनके तलाक का मामला आदिल दुर्रानी संग छाया रहा था। वो मामला अभी समेटा भी नहीं गया था कि अब एक्ट्रेस अपने पूर्व पति रितेश के साथ नजर आने लगी हैं। वो उनके साथ ही इन दिनों मुंबई में स्पॉट की जा रही हैं। याद दिला दें, एक्ट्रेस आखिरी बार 'बिग बॉस मराठी' में नजर आई थीं। इसके अलावा को कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story