
डेस्क I हरियाणवी सिंगर राकेश श्योराण को लेकर एक हैरान करने वाली मामला सामने आया है. सिंगर राकेश श्योरण पर अंजान शख्स के द्वारा फायरिंग की गई है. आइये जानते हैं कि सिंगर के साथ ये घटना कब और कैसे हुई.
दरअसल, हरियाणा के चरखी-दादरी के भिवानी रोड पर रोडवेज पार्किंग के पास मंगलवार रात जागरण था. इस जागरण में भजन गाने के लिए चांदवास गांव की हरियाणवी लोक सिंगर राकेश श्योराण अपने भाई राजेश के साथ पहुंची थी. बीती रात करीब 1 बजे वो पास में खड़ी गाड़ी में भाई के पास पहुंची थीं. इसी दौरान पिस्टल लेकर दो युवक पहुंचे और उनसे गाली-गलौच करने लगे. यहां तक कि उन युवकों ने राकेश और उनके भाई पर पिस्टल तानकर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी. धमकी देते-देते उन युवकों को पता नहीं क्या सूझा. इसके बाद बदमाशों ने राकेश और उनके भाई पर फायरिंग शुरू कर दी. शुक्र है कि घटने में सिंगर और उनके भाई बाल-बाल बच गये. फायरिंग के बाद रात्री जागरण में भगदड़ मच गई. इससे पहले फायरिंग करने वाले युवकों को कोई पकड़ पता, वो मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहे. महिला कलाकार पर फायरिंग की सूचना पर सीआईए 1, सीआईए 2 और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बाढड़ा के गांव चांदवास निवासी कलाकार राकेश श्योराण की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज किया. हालांकि अभी तक हमला करने वाले शख्स के बारे में पता नहीं चल पाया है.
