Begin typing your search above and press return to search.

Rajpal Yadav Arrested: तिहाड़ जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, वाइफ राधा का हुआ बुरा हाल, जानिए पूरा मामला...

Rajpal Yadav Arrested: बॉलीवुड के एक्टर राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर बीते 6 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद है। एक्टर ने खुद को इसी महीने की गुरुवार 5 फरवरी को सरेंडर किया था। एक्टर के इस बड़े फैसले ने हर किसी को चौंका दिया।

Rajpal Yadav Arrested: तिहाड़ जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, वाइफ राधा का हुआ बुरा हाल, जानिए पूरा मामला...
X
By Gopal Rao

Rajpal Yadav Arrested: मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों गंभीर कानूनी संकट से गुजर रहे हैं। राजपाल यादव इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर बीते 6 दिनों से तिहाड़ जेल में बंद है। एक्टर ने खुद को इसी महीने की गुरुवार 5 फरवरी को सरेंडर किया था। एक्टर के इस बड़े फैसले ने हर किसी को चौंका दिया। नीचें पढ़िए पूरी खबर...

मीडिया से बात करते हुए राजपाल यादव की वाइफ राधा ने कहा- 'हर कोई उनके साथ खड़ा है। इंडस्ट्री काफी सपोर्टिव है। मैं सभी को दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं जो भी मदद के लिए आगे आ रहा है। सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, म्यूजिक कंपोजर रॉव इंदरजीत यादव ने अभी तक एक्टर को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए।' तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले एक बयान रो-रोकर दिया था। जो उस वक्त खूब वायरल हुआ था। राजपाल ने कहा था- 'सर क्या करूं मेरे पास पैसे नहीं है और कोई रास्ता भी नहीं दिखता।' जब राजपाल से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में किसी ने उनकी मदद की। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- 'यहां पर हम सब अकेले हैं। कोई भी दोस्त नहीं है, मुझे इस मुसीबत का सामना खुद ही करना पड़ेगा।'

क्या है पूरा मामला:- साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। कर्ज नहीं चुक पाने पर ब्याज और जुर्माने के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। कर्ज चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिससे यह कानूनी केस बन गया। राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले भावुक होकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इंडस्ट्री में हर कोई अकेला होता है।

बता दें कि बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और दोस्त राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, वरुण धवन, डेविड धवन, रतन जैन जैसे कई लोग मदद कर रहे हैं। इंडस्ट्री उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है। सिंगर मीका सिंह ने 11 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है। उन्होंने कहा, 'राजपाल जी, मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपने सबको हंसाया है, अब हमारी बारी है। मैं इंडस्ट्री से अपील करता हूं कि सब मिलकर मदद करें। हम एक परिवार हैं।'

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story