Begin typing your search above and press return to search.

Rajkumar Kohli Dies: डायरेक्टर राजकुमार कोहली का हुआ निधन, सुबह पड़ा था दिल का दौरा

Rajkumar Kohli Dies: जानी दुश्मन, नागिन, पति-पत्नी और तवायफ, नौकर बीवी का, बदले की आग... जैसी कई फिल्मों के निर्माता और निर्देशक राजकुमार कोहली का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

Rajkumar Kohli Dies: डायरेक्टर राजकुमार कोहली का हुआ निधन, सुबह पड़ा था दिल का दौरा
X
By Ragib Asim

Rajkumar Kohli Dies : जानी दुश्मन, नागिन, पति-पत्नी और तवायफ, नौकर बीवी का, बदले की आग... जैसी कई फिल्मों के निर्माता और निर्देशक राजकुमार कोहली का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। वह मशहूर अभिनेता अरमान कोहली के पिता थे। आज सुबह करीब आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार के अनुसार राजकुमार कोहली रोजाना की तरह सुबह नहाने गये थे। काफी देर तक वे बाथरूम से बाहर नहीं आए। उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उनके बेटे अरमान ने दरवाजा तोड़ दिया। तब वह बेहोश मिले। अरमान तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।आज शाम को कोहली का अंतिम संस्कार किये जाने की उम्मीद है।

राजकुमार कोहली 1963 से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे। प्रेम चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली ‘सपनी’ उनकी पहली प्रोडक्शन और निर्देशित फिल्म थी। राजकुमार कोहली आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आए थे।राजकुमार कोहली ने आखिरी फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी प्रेमकहानी’ बनाई थी। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सनी देवोल, राज बब्बर, सोनू निगम जैसे कलाकार शामिल थे।

Ragib Asim

Ragib Asim-रागिब असीम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में एनपीजी न्यूज (डिजिटल) में न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। बिहार के बेतिया में जन्मे और पले-बढ़े रागिब ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जिसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर सफलतापूर्वक रुख किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 10 वर्षों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है, विशेष रूप से न्यू मीडिया में उनकी गहरी पकड़ है। अपने करियर के दौरान उन्होंने हिंदुस्तान समाचार, न्यूज़ ट्रैक, जनज्वर और स्पेशल कवरेज न्यूज़ हिंदी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। विज्ञान, भू-राजनीति, अर्थव्यवस्था और समसामयिक विषयों में उनकी विशेष रुचि है। रागिब असीम सटीक, तथ्यपरक और पठनीय कंटेंट के माध्यम से अपने पाठकों को गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Read MoreRead Less

Next Story