Begin typing your search above and press return to search.

रजनीकांत की बेटी से धनुष ने लिया तलाक, एक्टर ने पोस्ट कर खुद बताया... जानिए क्या है पूरा मामला

रजनीकांत की बेटी से धनुष ने लिया तलाक, एक्टर ने पोस्ट कर खुद बताया... जानिए क्या है पूरा मामला
X
By NPG News

मुंबई 19 जनवरी 2022 I साउथ के सुपरस्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने शादी के 18 साल बाद अब अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी थी। बता दें कि दोनों की शादी 18 नवंबर, 2004 को हुई थी। अभिनेता और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। दोनों के बीच कभी भी तनाव की खबरें सामने नहीं आईं। ऐसे में उनका अचानक अलग होने का फैसला सबको चौंका देने वाला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता धनुष को बैक-टू-बैक फिल्में ऑफर हो रही थीं। जिसके चलते वह शूटिंग में बिजी और अक्सर शहर से बाहर रहने लगे। धनुष काम की वजह से ऐश्वर्या को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इन्हीं चीजों के चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं।

वहीं एश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा किसी कैप्शन की जरूरत नहीं...सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत! फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि दोनों की राहें अलग हो गई हैं। बता दें कि धनुष और एश्वर्या (Dhanush Aishwarya) की शादी साल 2004 में हुई थी। बेहद ही कम उम्र में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। धनुष उस वक्त 21 साल के थे वहीं ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। तमिल रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की। उनके दो बेटे यात्रा राजा और लिंगा राजा हैं। दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करेंगे। हाल ही में तमिल संगीत निर्देशक डी.इम्मान ने मोनिका रिचर्ड (Monicka Richard) से अपनी राहें अलग कर ली थी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डी.इम्मान और मोनिका रिचर्ड आपसी सहमति से अपनी शादी रिश्ते को खत्म कर अलग होने का फैसला किए।

'18 सालों का साथ... दोस्तों के तौर पर कपल पर तौर पर, पैरेंट्स के तौर पर. एक दूसरे शुभ चिंतक होने के तौर पर. ये यात्रा एक साथ आगे बढ़ने, समझने, एडजस्ट करने और अपनाने वाली रही है.... आज हम उस जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं. ऐश्वर्या और मैंने बतौर कपल अलग होने का फैसला कर लिया है, और अब हम व्यक्तिगत तौर पर खुद को और बेहतर समझने का वक्त देंगे. कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे डील करने के लिए प्राइवेसी दें. ओम नम: शिवाय प्यार फैलाइए.' रिपोर्ट के मुताबिक धनुष ने कई बार अपने रिश्तों को नजरअंदाज कर शूटिंग को प्राथमिकता दी। जिसकी वजह से दोनों के बीच फासले बढ़ते चले गए। उन्होंने तब भी फिल्में साइन की जब ऐश्वर्या और उनके बीच संबंध अच्छे नहीं थे। हालांकि रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने तलाक का फैसला लेने से पहले विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और अंत में अलग होने का फैसला लिया। धनुष और ऐश्वर्या के दो बेटे हैं- यात्रा और लिंगा। यात्रा की उम्र 16 है और लिंगा अभी 12 साल के हैं। जहां तक बच्चों की कस्टडी का सवाल है तो अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या और धनुष दोनों बच्चों का पालन-पोषण साथ मिलकर करेंगे।

Next Story