Begin typing your search above and press return to search.

CG- रायपुर आयेगी गदर-2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल... आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल के अवार्ड सेरेमनी में अभिनेत्री और CM भूपेश होंगे शामिल

CG- रायपुर आयेगी गदर-2 एक्ट्रेस अमीषा पटेल... आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल के अवार्ड सेरेमनी में अभिनेत्री और CM भूपेश होंगे शामिल
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर 3 से 5 सितंबर तक आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन समारोह और अवार्ड सेरेमनी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि और बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल बतौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

फेस्टिवल के डायरेक्टर कुणाल शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरुप प्रदेश में फिल्म और कला के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर रायपुर आर्ट, लिट्रेचर एंड फिल्म फेस्टिवल इतिहास रचने जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 सितम्बर को कार्यक्रम के समापन समारोह और अवार्ड सेरेमनी में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ग़दर-2 की एक्ट्रेस और बॉलीवुड अदाकारा अमीषा पटेल शामिल होंगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग तथा छत्तीसगढ़ टूरिज़्म बोर्ड के सहयोग से नेचर फ्रेंड्स सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन एवं एके एसोसिट्स द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 3 से 5 सितंबर तक आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन का लगातार दूसरा साल है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story