Rahul Jain FIR: बॉलीवुड सिंगर पर लगा रेप का आरोप, FIR हुई दर्ज... महिला से मारपीट और... जानिए
बॉलीवुड सिंगर पर लगा रेप का आरोप...

मुंबई I बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर राहुल जैन के खिलाफ एक महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के साथ रेप का आरोप लगा है। सिंगर पर आरोप है कि उसने मुंबई स्थित अपने फ्लैट पर सोमवार को 30 वर्षीय स्टाइलिस्ट के साथ रेप किया। इस मामले में सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है लेकिन उनका कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप फर्जी और आधारहीन है।
जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाते हुए महिला ने बताया कि - राहुल जैन ने उन्हें सोशल मीडिया पर कॉन्टेक्ट किया और उन्होंने उनके काम की काफी तारीफ भी की। जिसके बाद सिंगर ने महिला को फ्लैट देखने के लिए बुलाया। साथ ही राहुल ने उन्हें ये भरोसा भी दिलाया कि वो उन्हें अपना पर्सनल कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट रखेंगे। पूरे मामले पर महिला ने आगे कहा कि -जब उन्होंने विरोध किया तो राहुल जैन ने उनके साथ मारपीट की और सबूत मिटाने की भी कोशिश की। सिंगर के फ्लैट पर महिला 11 अगस्त को मिलने पहुंची थी जहां आरोपी कुछ चीजें दिखाने के बहाने उसे बेडरूम में ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक महिला एक फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के तौर पर काम करती है। उसने बताया कि विरोध करने पर सिगंर ने उसके साथ मारपीट की और सबूत मिटाने की कोशिश की।
पुलिस ने धारा 376, 323 और 506 के तहत FIR दर्ज कर ली है। संपर्क करने पर आरोपी सिंगर जैन ने बताया कि वह महिला को नहीं जानता है। उसके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। पहले भी एक महिला ने इस तरह के आरोप लगाए हैं लेकिन तब उन्हें न्याय मिल गया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ये महिला उस महिला से मिली हुई हो। बता दें कि इससे पहले एक महिला लिरिक्स राइटर ने राहुज जैन के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।
