Begin typing your search above and press return to search.

Raghu Babu News: दिग्गज तेलुगु एक्टर का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, कार और बाइक में हुई टक्कर, हो गई मौत

Actor Raghu Babu Accident: तेलंगाना में गुरुवार को तेलुगु फिल्मों के हास्य अभिनेता रघु बाबू की कार की टक्कर लगने से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 50 वर्षीय नेता संधिनेनी जनार्दन राव की मौत हो गई।

Raghu Babu News: दिग्गज तेलुगु एक्टर का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, कार और बाइक में हुई टक्कर, हो गई मौत
X
By Ragib Asim

Actor Raghu Babu Accident: तेलंगाना में गुरुवार को तेलुगु फिल्मों के हास्य अभिनेता रघु बाबू की कार की टक्कर लगने से भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 50 वर्षीय नेता संधिनेनी जनार्दन राव की मौत हो गई। डेकन क्रॉनिकल के मुताबिक, हादसा बुधवार दोपहर नारकेटपल्ली-अडानकी राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब अभिनेता हैदराबाद जा रहे थे। मृतक राव नार्केटपल्ली में BRS के नगर सचिव थे। घटना के समय चालक कार चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया है।

कैसे हुआ हादसा?

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय राव अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उन्होंने राजमार्ग पर यू-टर्न लिया। इस बीच तेजी से आ रही रघु की कार उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद राव की बाइक 50 मीटर दूर जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। राव को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। हादसे के बाद वायरल एक वीडियो में रघु लोगों को अपनी सफाई देते दिख रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story