Begin typing your search above and press return to search.

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Ki Shaadi: राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पक्की!, जल्द ही बनेंगी दुल्हन...VIDEO में अभिनेत्री की मुस्कान कह गई सबकुछ...

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Ki Shaadi: राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी पक्की!, जल्द ही बनेंगी दुल्हन...VIDEO में अभिनेत्री की मुस्कान कह गई सबकुछ...
X
By NPG News

Raghav Chadha-Parineeti Chopra Ki Shaadi : मुंबई I अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम इन दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

दरअसल, बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पपाराजी अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें परिणीति को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उनकी इस हंसी ने काफी कुछ बयां कर दिया है। कई फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा कि क्या शादी की अफवाहें सच हैं। अपनी कार की ओर बढ़ते हुए परिणीति पहले तो मुस्कुराईं और फिर शरमा गईं। जैसे ही पपराज़ी ने उनके रिएक्शन पर जोर दिया, परिणीति ने कहा, 'हम्म?' अपनी कार के अंदर कदम रखने से पहले वो मुस्कुराईं और पापराज़ी के लिए पोज़ दिया। जब पपाराज़ी ने उनसे फिर से पुष्टि करने के लिए कहा, तो परिणीति ने कहा, 'धन्यवाद। अलविदा। गुड नाइट।' जैसे ही फोटोग्राफर्स ने उन्हें छेड़ा, परिणीति शरमा गईं और फिर से मुस्कुरा दीं। इस वीडियो पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। परिणीति के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'शक्ल ही बता रही है कि न्यूज कंफर्म है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कभी कभी इंसान की खामोशी ही उसका जवाब होती है।' एक यूजर ने लिखा, 'कितना शरमा रही हो।' देखिए वीडियो...

आपको बता दे कि, मंगलवार को आम आदमी पार्टी के ही अन्य सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव और परिणीति चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उनके मिलन को भरपूर प्यार, खुशी और साथ मिले। मैं @raghav_chadha और @ParineetiChopra को अपनी हार्दिक बधाई देता हूं। उनके मिलन को ढेर सारा प्यार, खुशी और साथ मिले। मेरी शुभकामनाएं!!! संजीव ने राघव और परिणीति को टैग करते हुए ट्वीट किया।

Next Story