Begin typing your search above and press return to search.

Pushpa 2 Teaser: कोहराम मचाने फिर से लौट आया अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर, दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला ‘काली’ अवतार...

Pushpa 2 Teaser: कोहराम मचाने फिर से लौट आया अल्लू अर्जुन, 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर, दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला ‘काली’ अवतार...

Pushpa 2 Teaser: कोहराम मचाने फिर से लौट आया अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर, दिखा रोंगटे खड़े कर देने वाला ‘काली’ अवतार...
X
By Gopal Rao

अल्लू अर्जुन का धमाकेदार कमबैक, टीजर में दिखा पुष्पा का बदला हुआ अवतार

'रोंगटे खड़े हो गए...' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीजर देख सोशल मीडिया पर मचा कोहराम, हर तरफ छाया पुष्पा राज

Pushpa 2 Teaser: फ्लावर नहीं फायर है ‘पुष्पा 2’ का टीजर, हाथ में त्रिशूल और शंख लिए तांडव करते दिखे अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 Teaser: लौट आया है अल्लू अर्जुन का भौकाल, दुश्मनों के लिए काल बना पुष्पराज...

अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 'पुष्पा-2' का टीजर रिलीज:एक घंटे में 24 लाख लोगों ने देखा, साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते दिखे पुष्पा

'पुष्पा 2' का पहला टीज़र आया, हर फ्रेम पर अंगार लिखा है

Pushpa 2 Teaser: डीएसपी की ताल पर अल्लू अर्जुन का तांडव, झुमका, घुंघरू, कमरबंद के साथ एक्शन का ‘काली’ अवतार

Pushpa 2 Teaser: मुंबई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पिछले काफी समय से फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके टीजर के रिलीज किए जाने की तैयारी काफी समय से चल रही है। ऐसे में अब अल्लू अर्जुन ने अपने बर्थडे पर फैन्स को खास तोहफा दिया है। अर्जुन अपने आइकॉनिक किरदार पुष्पराज के रोल में फिर लौट आए हैं और उनकी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर आ गया है। वो आज सोमवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 8 अप्रैल, 1982 को उनका जन्म चेन्नई में हुआ था।

रोंगटे खड़े करने वाले टीजर में क्या है खास:- 'पुष्पा 2' के टीजर में अल्लू अर्जुन का अवतार होश उड़ा देने वाला है। इस बार अल्लू ने टीजर में मां काली का गेटअप बनाया है। 68 सेकंड के टीजर में उनका किरदार पहले से भी भौकाली और भयानक नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि इस बार पुष्पराज अपने दुश्मनों को धरती से साफ़ कर देने का प्रण लेकर लौटा है। टीजर में अल्लू ने साड़ी पहनी है, उनके पैरों में घुंघरू हैं और हाथ में त्रिशूल लिए वो दुश्मनों पर टूट पड़ने के लिए तैयार हैं। ये पूरा सीन एक धार्मिक आयोजन का लग रहा है। डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म के पहले पार्ट ने जनता को थिएटर्स में बहुत एंटरटेन किया था। अब दूसरे पार्ट का टीजर देखने के बाद कहा जा सकता है कि 'पुष्पा 2' में कहानी और भी ज्यादा दमदार होने वाली है। 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है और इसका पहला टीजर जनता में फिल्म के लिए जोरदार माहौल बनाने वाला है। यहां देखिए 'पुष्पा 2' का टीजर...

फैंस में साफ नजर आया अल्लू अर्जुन का क्रेज:- एक सोशल मीडिया यूजर ने इस टीजर वीडियो पर कमेंट किया, "बॉक्स ऑफिस पर आग लगने वाली है।" वहीं दूसरे ने लिखा, "रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर वीडियो।" एक शख्स ने लिखा, "यह पुष्पा है। नाम ही काफी है।" अल्लू अर्जुन के एक फैन ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया, "क्या स्टाइल है सर। गजब का टीजर है।" अल्लू अर्जुन के इस टीजर वीडियो में एक भी डायलॉग नहीं है लेकिन सिर्फ एक्शन और स्वैग से ही अल्लू अर्जुन ने सबका दिल जीत लिया है। पब्लिक में क्रेज साफ दिखाई पड़ रहा है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story