Begin typing your search above and press return to search.

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने किया खुलासा, आखिर 'पुष्पा' में उन्हें सबसे ज्यादा क्या आया पसंद, हॉलीवुड प्लान के बारे में किया खुलासा

Pushpa 2: Allu Arjun revealed, what he liked most in 'Pushpa', revealed about Hollywood plans

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन ने किया खुलासा, आखिर पुष्पा में उन्हें सबसे ज्यादा क्या आया पसंद, हॉलीवुड प्लान के बारे में किया खुलासा
X
By Ragib Asim

Pushpa 2: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो 'पुष्पा : द रूल' की तैयारी कर रहे हैं, ने कहा कि यह फ्रेंचाइजी उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है और इसमें उन्हें अपने किरदार का कभी हार न मानने वाला एटीट्यूड पसंद आया है। स्टार ने दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील में अपने काम और जीवन की एक झलक साझा की। जब वह 'पुष्पा : द रूल' के सेट पर पहुंचते हैं तो वह अपने दर्शकों को अपने घर, कार्यालय और यहां तक कि अपनी कार में भी आने देते हैं। सेट पर रहते हुए एक्टर खुद को एक मासूम से साहसी पुष्पा राज में बदल लेते हैं। निर्देशक सुकुमार अंडर-प्रोडक्शन सीक्वल के एक सीन में अल्लू अर्जुन को निर्देशित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने कहा, ''मैंने लगभग 20 फिल्में की हैं। पुष्पा मेरी 20वीं फिल्म है और यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। इस किरदार के बारे में एक बात है जो मुझे वास्तव में पसंद है - उसका कभी हार न मानने वाला एडिट्यूड है। हमेशा मेरा एक हिस्सा होता है जो किरदार से मेल खाता है। अगर पुष्पा का किरदार किसी और ने निभाया होता, तो वे इसकी व्याख्या किसी और तरीके से करते। यह मेरी व्याख्या है इसलिए पुष्पा यही है।''

2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा- द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक लहर पैदा कर दी थी। फिल्म ने अपने आइकॉनिक डायलॉग्स, स्टोरी लाइन और म्यूजिक से पूरे देश में धूम मचा दी थी। इसका इंस्टाग्राम पर भी जबरदस्त ट्रेंड रहा। लोगों ने फिल्मी गानों पर डांस किया और पुष्पा राज के डायलॉग्स की कॉपी की। उनकी अपनी फैन फॉलोइंग है। वीडियो को आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखा जा सकता है।

अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के बारे में कहा, ''भारत में फैंस बाकी दुनिया से बहुत अलग हैं। आपको इसे वास्तविक रूप से देखना होगा, मैं समझा नहीं सकता। वे मेरी प्रेरणा में एक बड़ी भूमिका निभाते हैं क्योंकि यह उनका प्यार है जो वास्तव में मुझे अपनी सीमाओं से परे जाने के लिए प्रेरित करता है और मैं उन्हें अधिक गौरवान्वित करना चाहता हूं।"

हॉलीवुड प्लान के बारे में किया खुलासा

अल्लू अर्जुन के हॉलीवुड प्लान हैं। एक्टर ने कहा कि 'आरआरआर' की कामयाबी ने भारतीय सिनेमा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने के दरवाजे खोल दिए हैं। हॉलीवुड प्लान के बारे में वेरायटी से बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, "'आरआरआर' समेत अन्य भारतीय प्रोजेक्टस की सफलता ने लोगों के दरवाजे और दिमाग खोल दिए हैं कि हमारे रेगुलर ट्रेडिशनल मार्केट से परे भी कुछ है, जिसे हमें तलाशने और जितना संभव हो सके अपनी पहुंच बनाने की जरूरत है।"

एक्टर ने कहा कि उनकी पहले से ही एक हॉलीवुड एजेंट के साथ साइन-अप करने की योजना है। यह सभी भारतीय अभिनेताओं के लिए ग्लोबल लेवल पर सोचने का समय है, क्योंकि भारत ग्लोबल सुपरपावर बनने जा रहा है। भारत में सभी बिजनेस फल-फूल रहे हैं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

''मुझे लगता है कि अब से 10 साल से भी कम समय में भारतीय सिनेमा को पूरी दुनिया में वैसे ही देखा जाएगा जैसे कोरियाई ड्रामा को पूरी दुनिया में देखा जाता है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आने वाले दशक में भारत भी उसी स्थान पर होगा।यह वास्तव में भारत में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक स्वर्ण युग है।''

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में जीत और ऐसा करने वाले पहले अभिनेता बनने के बारे में बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने वेरायटी को बताया, ''राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना सबसे बड़ा आधिकारिक सम्मान है। हमने महसूस किया कि तेलुगु सिनेमा के 69 सालों में किसी भी अभिनेता ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार नहीं जीता है।'' ''यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी और तेलुगु लोगों का गौरव बन गई। मुझे ख़ुशी है कि मैं इसमें छोटा सा योगदान दे सका।'' 'पुष्पा 2: द रूल' 2024 में रिलीज होगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story