Begin typing your search above and press return to search.

Singer Rajvir Jawanda Accident: फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का हुआ भाषण एक्सीडेंट, हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Singer Rajvir Jawanda Accident: म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर आ रही है। मशहूर गायक और अभिनेता राजवीर जवांदा शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है यह हादसा हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हुआ जब वह शिमला जा रहे थे।

Singer Rajvir Jawanda Accident: फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा का हुआ भाषण एक्सीडेंट, हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा?
X
By Ragib Asim

Singer Rajvir Jawanda Accident: म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक दुख भरी खबर आ रही है। मशहूर गायक और अभिनेता राजवीर जवांदा शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए है यह हादसा हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हुआ जब वह शिमला जा रहे थे। हादसे के बाद राजवीर जवांदा को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

फोर्टिस अस्पताल में राजवीर जवांदा का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया है और इस समय उनकी सेहत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। जैसे ही हादसे की खबर सामने आई, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामचीन कलाकार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। इनमें कुलविंदर बिल्ला और कंवर ग्रेवाल जैसे जाने-माने गायक शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा काफी भीषण था और राजवीर के सिर पर गंभीर चोट आई है। उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और परिजनों के साथ-साथ फैन्स भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

राजवीर जवांदा का करियर

राजवीर जवांदा ने साल 2014 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। उनका गाना "काली जवंदे" दी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ और उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने "मिंडो तसीलदारनी", सूबेदार जोगिंदर सिंह जैसी पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया।
गायक बनने से पहले वे पंजाब पुलिस में सेवाएं दे चुके हैं। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने संगीत के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाया और जल्द ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नामों में शामिल हो गए। आज वह न सिर्फ गायक बल्कि एक्टर और लाइव परफॉर्मर के तौर पर भी जाने जाते हैं।
फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे उनके लिए बेहद अहम होंगे। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे पंजाब और हिमाचल में उनके प्रशंसकों को हिला दिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story