Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka-Nick In Ayodhya: बेटी-पति संग प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, मालती को गोद में उठाकर किए रामलला के दर्शन, देखिए तस्वीरें

Priyanka-Nick In Ayodhya: बेटी-पति संग प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, मालती को गोद में उठाकर किए रामलला के दर्शन, देखिए तस्वीरें

Priyanka-Nick In Ayodhya: बेटी-पति संग प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं अयोध्या, मालती को गोद में उठाकर किए रामलला के दर्शन, देखिए तस्वीरें
X
By Gopal Rao

Priyanka-Nick In Ayodhya: मुंबई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी धाक जमाने वाली भारतीय हीरोइन प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा भारत आई हुई हैं। कई इवेंट्स में भाग लेने के बाद एक्ट्रेस आज अयोध्या पहुंची हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ दिखा। पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी को लिए प्रियंका चोपड़ा रामलला की नगरी में पहुंच गई हैं।

प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी अयोध्या गई हैं। प्रियंका की फैमिली वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रियंका चोपड़ा पीली कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं, निक जोनस भी ट्रेडिशनल अवतार में ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए। राम की नगरी पहुंचीं प्रियंका और उनके परिवार का स्वागत रामनामी गमछा पहनाकर किया गया। वहीं बेटी सहित सभी लोगों ने भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। गले में गमछा डाले और माथे पर तिलक लगाए एक्ट्रेस की तस्वीरें सामने आई हैं।

प्रियंका की मां मधु भी साथ में हैं. पूरा परिवार ट्रेडिशनल अवतार में हैं। मां मधु भी रेड कलर की साड़ी पहने दिखी हैं। मालती भी ट्रेडिशनल अवतार में बहुत क्यूट लगी। प्रियंका के वायरल वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- 'भक्ति में ही शक्ति है.' वहीं कुछ लोग हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। फैंस को प्रियंका का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। प्रियंका और मालती के साथ इस साल होली मनाने के लिए निक जोनस भी इंडिया आ चुके हैं। निक जैसे ही इंडिया आए थे उसके बाद से फैंस को लग रहा था कि ये कपल इस साल यहीं होली मनाएगा. मालती की ये इंडिया में पहली होली होगी।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story