Begin typing your search above and press return to search.

विदेशी शेफ संग आरती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल वीडियो को देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ... देखें VIDEO

विदेशी शेफ संग आरती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, वायरल वीडियो को देख फैंस कर रहे जमकर तारीफ... देखें VIDEO
X
By NPG News

मुंबई 7 जनवरी 2022 I प्रियंका चोपड़ा का एक अनदेखा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर नजर आ रहा है, जिसमें वह अपने लॉस ऐंजिलिस वाले घर में शेफ Sami Udell के साथ आरती करती नजर आ रही हैं। फैन क्लब से शेयर किया गया यह वीडियो पिछले साल दिवाली के मौके की है। कोई त्योहार हो या पूजा-पाठ, प्रियंका सारे रीति-रिवाज निभाती दिखती हैं। अपने सोशल मीडिया पर वह तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं जिन्हें उनके फैन्स और फॉलोवर्स काफी पसंद करते हैं। अब प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लक्ष्मी पूजा करती नजर आ रही हैं। हालांकि उनका यह वीडियो पिछले साल का है जो कि उनके फैन क्लब से अब साझा की गई है।

वीडियो में प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। उनके साथ उनकी शेफ समी उडेल हैं। दोनों साथ में आरती कर रही हैं। प्रियंका के पीछे उनके पति और सिंगर निक जोनस खड़े हैं। वह आरती के साथ ताली बजा रहे हैं। निक ट्रेडिशनल लुक में हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता पैजामा पहना हुआ है। प्रियंका के इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा, 'प्रियंका और निक अपने स्टाफ को परिवार की तरह रखते हैं।' एक अन्य फैन लिखते हैं कि 'बहुत अच्छा, इन सबके बीच निक मेरी तरह ताली बजा रहे हैं जो पूजा के दौरान इंडियन स्टाइल में करते हैं।' एक अन्य फैन लिखते हैं, 'वह बहुत जमीन से जुड़ी हुई हैं। उन पर गर्व है।' एक यूजर ने कहा- 'उनकी सरलता दिल जीत लेती है। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। प्रियंका ने लक्ष्मी पूजा के दौरान की तस्वीरें नवंबर 2021 में साझा की थीं। तस्वीर में प्रियंका और निक आरती करते दिखे थे। इसके साथ उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को देख फैंस उन पर दिल हार बैठे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहें हैं. एक यूज़र ने लिखा - निक और प्रियंका दोनों के लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान, इन्होंने हमेशा अपने दोस्तों और कर्मचारियों को परिवार की तरह माना है. ईश्वर इन दोनों को खूब प्यार और खुशियां देता रहे. प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पूजा की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. पूजा में ये दोनों एथनिक लुक में नजर आए थे. प्रियंका ने निक जोनस को अपने रंग में ढाल लिया है. इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद है और अब इनकी इस वीडियो को देख इनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Next Story