Begin typing your search above and press return to search.

Priyanka Chopra Video: भाई की शादी में जबरदस्त ठुमके लगाई 'देसी गर्ल', बदल दिया पूरा माहौल, देखिए प्रियंका का सिजलिंग डांस मूव्स...

Priyanka Chopra Video: भाई की शादी में जबरदस्त ठुमके लगाई 'देसी गर्ल', बदल दिया पूरा माहौल, देखिए प्रियंका का सिजलिंग डांस मूव्स...

Priyanka Chopra Video: भाई की शादी में जबरदस्त ठुमके लगाई देसी गर्ल, बदल दिया पूरा माहौल, देखिए प्रियंका का सिजलिंग डांस मूव्स...
X
By Gopal Rao

Priyanka Chopra Video: मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत अपने मायके आई हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड करने अपने ससुराल लॉस एंजिलस से आई हैं। प्रियंका शादी के पहले वाले फंक्शन जैसे हल्दी मेहंदी जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय का संगीत फंक्शन था और इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इकलौती भाभी के स्वागत में जोरदार डांस किया है। जी हां, भाई भाभी के संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा कभी सात खून माफ के गाने 'डार्लिंग आंखों से आंखें चार करने दो', तो कभी धन ते नान गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही कई वीडियो और भी वायरल हो रहे हैं जहां प्रियंका अपनी होने वाली भाभी के संग भी डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों ननद भाभी की जोड़ी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

दरअसल, प्रियंका भाभी के साथ पुराने गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ चोपड़ा फैमिली पंजाबी तड़का लगा रही है वहीं सिद्धार्थ के जीजू निक जोनस अपने विदेश अंदाज में सभी का दिल जीतते नजर आए। जी हां, निक जोनस ने भी संगीत में रंग जमा दिया उन्होंने ना सिर्फ अंग्रेजी गाने गाए बल्कि उन्होंने हिंदी गाना गाकर मेहमानों को चौंका दिया है। यहां देखिए वीडियो...

आपको बता दें कि प्रियंका अपने भाई की शादी की तैयारी कब से कर रही हैं। जहां हल्दी फंक्शन के दौरान प्रियंका को खूबसूरत शरारे में देखा गया मेहंदी की शाम प्रियंका ने ऑफ शोल्डर स्टाइलिश गाउन पहना था वहीं संगीत नाउट पर प्रियंका ने चार चांद लगा दिए। जी हां, प्रियंका चोपड़ा इस खास मौके पर ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं। फिश स्टाइल लहंगे में प्रियंका अपना कर्वी लुक दिखाती नजर आ रही हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story